मुंबई टीम में पंड्या ब्रदर्स की 'रॉकस्टार' एंट्री, देखिए किस तरह लग्जरी कार से पहुंचे होटल

नई दिल्ली मुंबई इंडियंस के स्टार (Krunal Pandya) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे हाफ के लिए अबुधाबी में मुंबई कैंप के साथ जुड़ गए हैं। आईपीएल 14 (IPL 14) के यूएई लेग का आयोजन 19 सितंबर से होना है। आईपीएल 2021 का पहला हाफ कोरोना महामारी (COVID-19 Pandemic) के कारण बीच में स्थगित हो गया था। कड़े बायो बबल में कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद 4 मई को इसे स्थगित कर दिया गया था। यूएई में पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की चेन्नई सुपरकिंग्स और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस (CSK vs MI) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने अपने ऑफिशियल ट्वटिर हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ' हमारे पंड्या ब्रदर्स आ गए।' हार्दिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों भाई लग्जरी कार से टीम होटल पहुंचते हैं। इस दौरान हार्दिक की एंट्री रॉक स्टार की तरह होती है। हार्दिक ने अपने सिर पर स्टाइलिश हैट लगा रहा है। दोनों भाई बैग के साथ होटल पहुंचते हैं। हार्दिक की इस वीडियो को देख उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) और क्रुणाल की पत्नी पंखुड़ी ने कॉमेंट किया है। इसके अलावा फैंस को भी पंड्या बंधुओं (Pandya Brothers) की ये जोड़ी बेहद पसंद आ रही है। इससे पहले धोनी की टीम पहले ही यूएई पहुंचकर ट्रेनिंग में जुट गई है। शारजाह में पहला मैच 24 अक्टूबर को खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपरकिंग्स (RCB vs CSK) की टीमें आमने सामने होंगी। 13 मैच दुबई में खेले जाएंगे वहीं 10 मैच शारजाह में आयोजित होंगे। 8 मैच अबुधाबी में खेले जाएंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kt3x9j

No comments

Powered by Blogger.