Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की बेस्ट प्लेइंग-XI, रोहित शामिल तो कोहली का नाम गायब
नई दिल्लीआईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड से भारत को हार मिली। इसके साथ ही WTC के पहले सत्र का अंत हो गया। इस टूर्नामेंट में किए गए प्रदर्शन के आधार पर क्रिकइन्फो ने एक 11 प्लेयर्स की टीम तैयार की है। भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए हैरान करने वाली बात यह है कि टीम में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को सिलेक्ट नहीं किया गया है। दूसरी ओर, लिस्ट में सबसे पहला नाम ओपनर रोहित शर्मा का है। अन्य भारतीयों की बात करें तो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना गया है, जबकि गेंदबाजों ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को जगह मिली है। इस लिस्ट से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और पाकिस्तान के बाबर आजम जैसे बड़े नाम मिसिंग हैं। आइए देखते हैं किन प्लेयर्स को शामिल किया गया है... टीम में सिलेक्ट खिलाड़ी
- रोहित शर्मा (भारत)- टेस्ट: 12, रन: 1094, एवरेज: 60.77
- दिमुथ करुणरत्ने (श्रीलका)- टेस्ट: 10, रन: 999, एवरेज: 55.50
- मार्नस लाबुशेन (ऑस्ट्रेलिया)- टेस्ट: 13, रन: 1675, एवरेज: 72.82
- केन विलियमसन (कप्तान, न्यूजीलैंड)- टेस्ट: 10, रन: 918, एवरेज: 61.20
- स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)- टेस्ट: 13, रन: 1341, एवरेज: 63.85
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- टेस्ट: 17, रन: 1334, एवरेज: 56.00, विकेट: 34, बोलिंग एवरेज: 26.26
- ऋषभ पंत (विकेटकीपर, भारत)- टेस्ट: 12, रन: 707, एवरेज: 39.27
- आर. अश्विन (भारत)- टेस्ट: 14, विकेट: 71, बोलिंग एवरेज: 20.33
- काइल जैमीसन (न्यूजीलैंड)- टेस्ट: 7, विकेट: 43, बोलिंग एवरेज: 12.53
- पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- टेस्ट: 14, विकेट: 70, औसत: 21.02
- टिम साउदी (न्यूजीलैंड)- टेस्ट: 11, विकेट: 56, औसत: 20.82
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Td73ee
No comments