Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
IPL 2020: आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला- हेड-टू-हेड और रेकॉर्ड
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में मंगलवार 6 अक्टूबर को और के बीच मुकाबला होगा। यह मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच इस लीग का दूसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को होगा। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का खिताब जीता था वहीं मुंबई की टीम चार बार की चैंपियन है। दोनों टीमें इस सीजन में अच्छा क्रिकेट खेल रही हैं और ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। मुकाबले से पहले आंकड़ों की नजर से देखते हैं कुल मिलाकर कौन सी टीम किस पर भारी है- हेड टू हेड मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्य के बीच मुकाबला कांटे का रहा है। दोनों टीमों ने कुल 21 मैच खेले हैं और 10-10 जीते हैं। 2009 में साउथ अफ्रीका में हुए आईपीएल में उनका एक मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था। बीते पांच मुकाबलेराजस्थान रॉयल्स का पलड़ा यहां रोहित की टीम पर भारी नजर आता है। रॉयल्स ने मुंबई के खिलाफ बीते पांच में से चार मैच जीते हैं। पिछले 5 मैचों का रेकॉर्ड
- राजस्थान रॉयल्स 5 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 4 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 7 विकेट से जीता
- राजस्थान रॉयल्स 3 विकेट से जीता
- मुंबई इंडियंस 8 रन से जीता
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jLZKSM
No comments