Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
IPL 2020: चेन्नै हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर, बाकी टीमों के लिए क्या है उम्मीद
नई दिल्ली राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर अंतिम चार की दौड़ को और रोचक बना दिया है। हालांकि चार बार की चैंपियन टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं पर इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। टीम को अपने बाकी बचे चार मैचों में सिर्फ एक जीतना है और वह प्लेऑफ में पक्की हो जाएगी। रॉयल्स की टीम हालांकि 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वह 14 अंकों के साथ अब भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है। रॉयल्स के दो मैच बाकी हैं और अगर वह बाकी दोनों जीत लेती है तो अंतिम चार में पहुंचने की उसकी उम्मीद कायम रहेगी। रविवार को राजस्थान ने मुंबई को हराकर चेन्नै सुपर किंग्स को अंतिम चार की रेस से बाहर कर दिया। आईपीएल के इतिहास में पहली बार चेन्नै सुपर सिंग्स की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। बेन स्टोक्स की सेंचुरी की बदौलत राजस्थान की टीम ने हालांकि अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। लेकिन अब भी उसके प्लेऑफ का स्थान कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। राजस्थान रॉयल्स के बाकी दो मैच किंग्स इलेवन पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ हैं। किंग्स इलेवन पंजाब पांचवें और कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे स्थान पर है। कोलकाता की टीम के तीन मैच बाकी हैं और उसके 12 अंक हैं। प्लेऑफ का स्थान सुनिश्चित करने के लिए उसके लिए बेहतर होगा कि वह तीनों मैच जीते। सोमवार को किंग्स इलेवन और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला है। अगर किंग्स इलेवन कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा देती है और इसके बाद दोनों टीमें अपने अगले दोनों मैच हार जाती हैं तो राजस्थान रॉयल्स अपने बाकी दो मैच जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर सकती है। क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के कुल 14 अंक हो जाएंगे औरर किंग्स इलेवन और कोलकाता के 12-12 अंक होंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो उसके 11 मैचों में 8 अंक हैं। उसके लिए राह थोड़ी मुश्किल है। उसके बाकी तीनों मैच टेबल में टॉप तीन टीमों से हैं। उसे यह तीनों मैच अच्छे अंतर से जीतने पड़ेंगे ताकि रनरेट के आधार पर उसके लिए उम्मीद कायम रहे। अगर हैदराबाद या पंजाब के 14 अंक हो जाते हैं तो रॉयल्स के लिए चांस बहुत कम हो जाएंगे। रॉयल्स का नेट रनरेट -0.505 है और प्लेऑफ में शामिल बाकी टीमों से खराब है। हालांकि उसका मुकाबला सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स (0.476) से चौथे स्थान के लिए है। टॉप 3 में शामिल सभी टीमों- मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- के 14-14 अंक हैं और प्लेऑफ की जगह पक्की करने के लिए उन्हें सिर्फ एक जीत की दरकार है। हालांकि उसके बिना भी वे अंतिम चार में पहुंच सकती हैं लेकिन कोई टीम ऐसा खतरा नहीं लेना चाहेगी। राजस्थान रॉयल्स के बाकी मुकाबले
- 30 अक्टूबर- किंग्स इलेवन पंजाब
- 1 नवंबर- कोलकाता नाइट राइडर्स
- 27 अक्टूबर- दिल्ली कैपिटल्स
- 31 अक्टूबर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- 03 नवंबर- मुंबई इंडियंस
- 26 अक्टूबर- किंग्स इलेवन पंजाब
- 29 अक्टूबर- चेन्नै सुपर किंग्स
- 1 नवंबर- राजस्थान रॉयल्स
- 26 अक्टूबर- कोलकाता नाइट राइडर्स
- 30 अक्टूबर- राजस्थान रॉयल्स
- 1 नवंबर- चेन्नै सुपर किंग्स
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34vpmhT
No comments