Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
धोनी का 'जबरा फैन' हुआ खुश, जानें क्या है वजह
नई दिल्लीपूर्व वर्ल्ड नंबर-1 बैडमिंटन खिलाड़ी () इस बात से खुश हैं कि इस साल आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग () का आयोजन होगा। लीग की शुरुआत मार्च में होने थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे टाल दिया गया था। आईपीएल के चैयरमैन बृजेश पटेल ने हालांकि कहा है कि आईपीएल के लिए 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच की विंडो तय की गई है और सभी फ्रैंचाइजी को इससे अवगत करा दिया गया है। श्रीकांत ने इस पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वह चेन्नै सपुर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी () की वापसी देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने लिखा, ‘इस बात को जानकर खुशी हुई की आईपीएल होना है। मैं उत्साहित हूं और महेंद्र सिंह धोनी को दोबारा खेलता देखना चाहता हूं।’ धोनी ने पिछले साल हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच के बाद क्रिकेट नहीं खेली है। वह तब से आराम के नाम पर टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके आईपीएल में वापसी की उम्मीद थी लेकिन इसे महामारी के कारण टाल दिया गया था। अब जबकि आईपीएल का होना तय है, तो धोनी के प्रशंसक अपने स्टार को दोबारा देखने लिए उत्साहित हैं। पटेल ने कहा, ‘हमारी इस पर चर्चा हुई थी और हम लीग को 19 सितंबर से आठ नवंबर के बीच आयोजित कराने के बारे में सोच रहे हैं। हमने इस मामले में सभी फ्रेंचाइजी को भी सूचित कर दिया है।’ इस विंडो को लेकर अभी भी कुछ चर्चा हो सकती है क्योंकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी 15 सितंबर तक इंग्लैंड में खेली जाने वाली सीरीज में व्यस्त रहेंगे जिसका मतलब है कि वे अपनी फ्रैंचाइजी के शुरुआती कुछ मैचों में नहीं होंगे। पटेल ने हालांकि कहा कि यह मुद्दा नहीं है और इस पर अगले सप्ताह होने वाले गर्वनिंग काउंसिल की बैठक में चर्चा होगी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3jDtRfL
No comments