Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
आक्रामकता कम करने का सवाल, पत्रकार पर भड़के विराट कोहली
क्राइस्टचर्चन्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 0-2 से हारने के बाद कप्तान सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उस समय आपा खो बैठे। कोहली से पत्रकार ने पूछा कि क्या उन्हें मैदान पर अपनी आक्रामकता कम करने की जरूरत है। कोहली को यह सवाल पसंद नहीं आया और उन्होंने पत्रकार पर नाराजगी जताई। रविवार को दूसरे दिन केन विलियमसन और टॉम लाथम के आउट होने के बाद कोहली आक्रामकता के साथ सेलिब्रेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय कप्तान दर्शकों की ओर इशारा कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह घटना तब हुई थी जब न्यूजीलैंड की पहली पारी में मोहम्मद शमी ने टॉम लाथम को आउट किया था। एक पत्रकार ने कोहली से पूछा कि क्या उन्हें अपनी टीम के लिए एक उदाहरण स्थापित करने के लिए अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की जरूरत है। इस पर कोहली थोड़ा नाराज हो गए। उन्होंने कहा, 'आपको क्या लगता है? मैं आपसे इसका जवाब पूछता हूं। आपको यह अच्छी तरह पता लगाना चाहिए कि वहां क्या हुआ था, उसके बाद एक बेहतर सवाल के साथ आना चाहिए। मैंने मैच रेफरी से बात कर ली है, आप आधी जानकारी के साथ यहां नहीं आ सकते। धन्यवाद।' कोहली न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म से गुजरे। पूरे दौरे पर वह सिर्फ एक बार ही 50 का आंकड़ा पार कर पाए। टेस्ट सीरीज में तो कोहली 20 रन भी नहीं पाए। न्यूजीलैंड ने हेगली ओवल में सात विकेट से जीत हासिल की। इस जीते के साथ ही न्यूजीलैंड ने भारत का टेस्ट सीरीज में सफाया कर दिया। न्यूजीलैंड ने इस सीरीज से 120 अंक लिए और अब उसके कुल अंक 180 हो गए हैं। भारत 360 अंक से साथ अब भी टॉप पर है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PEWw6O
No comments