WWE Royal Rumble 2020 के भारत में लाइव प्रसारण की जानकारी और शो का पूरा मैच कार्ड

wwe royal rumble match

WWE के सबसे बड़े इवेन्ट में से एक रॉयल रम्बल 2020 के लिए कुछ ही घन्टो का समय बाकी रह गया है। रॉयल रम्बल WWE के चार सबसे बड़े पेपर व्यू (रेसलमेनिया, समरस्लैम, सरवाइवर सीरीज और रॉयल रम्बल) में शामिल है। रॉयल रम्बल WWE का सालाना पेपर व्यू इवेन्ट है जिसकी शुरुआत साल 1988 में हुई थी। इस साल रॉयल रम्बल का 33वां संस्करण ह्यूस्टन, टेक्सास मे आयोजित किया जाएगा।

WWE रॉयल रम्बल 2020 के भारत मे प्रसारण की जानकारी

wwe royal rumble 2020

WWE रॉयल रम्बल 2020 का प्रसारण भारत मे लाइव होगा। भारतीय समयानुसार रॉयल रम्बल के किक ऑफ शो की शूरूआत कल यानी 27 जनवरी को सुबह 04.30 से होगी और इसके मेन शो की शुरुआत सुबह 05.30 से होगी। हर पीपीवी की तरह इस पीपीवी का भी लाइव प्रसारण हिन्दी और इंग्लिश दोनो भाषओ मे किया जाएगा। फैंस WWE रॉयल रम्बल पीपीवी को Sony Ten1 और Sony Ten1HD मे अग्रेजी भाषा और Sony Ten3, Ten3HD मे हिन्दी भाषा मे देख सकेगे।

भारतीय फैंस इसी दिन इन्ही चैनल्स पर दोपहर 12 बजे और फिर शाम 6 बजे इस रॉयल रम्बल पीपीवी का रिपीट टेलीकास्ट देख सकते है। इसके अलावा जो किसी कारण टीवी पर रॉयल रम्बल नही देख सकते वो सोनी लिव ऐप्प और WWE नेटवर्क को सब्सक्राइब कर ऑनलाइन मोबाइल या कंप्यूटर पर भी शो इसे देख सकते है।

WWE रॉयल रम्बल 2020 मे होने वाले मैचो की सूची

wwe royal rumble 2020

रॉयल रम्बल WWE का साल का पहला पीपीवी इवेंट होता है। यह पेपर व्यू WWE के सबसे महत्वपूर्ण शोज में से एक होता है क्योंकि इसी पेपर व्यू से WWE के साल के सबसे बड़े इवेन्ट रेसलमेनिया की स्टोरीलाइन की शुरुआत होती है। इस साल के रॉयल रम्बल के लिए WWE ने कुल 8 मैचो का ऐलान किया है।

1- ‘द फीन्ड’ ब्रे वायट vs डेनियल ब्रायन (WWE यूनिवर्सल चैंपिनयशिप के लिए स्ट्रैप मैच)

2- बैकी लिंच vs असुका (रॉ विमेंस चैंपियनशिप)

3- रोमन रेंस vs किंग कॉर्बिन (फॉल्स काउंट एनिवेयर मैच)

4- बेली vs लेसी इवांस (WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच)

5- शॉर्टी जी vs शेमस (सिंगल्स मैच)

6- 30 मैन रॉयल रम्बल मैच

7- 30 विमेंस रॉयल रम्बल मैच

8- एंड्राडे Vs हम्बर्टो कारिलो (WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच)

यह भी पढ़े-

WWE दिग्गज केन के तीन बड़े रम्बल मैच रिकॉर्ड जिनका टूटना नामुकिन है

सबसे ज्यादा रॉयल रम्बल मैच लड़ने वाले WWE सुपरस्टार्स की लिस्ट



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2TVvueb

No comments

Powered by Blogger.