भयानक ऐक्सिडेंट में ड्राइवर की मौत, नं-1 शटलर घायल

कुआलालंपुरदुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी केंटो मोमोता सहित चार लोगों को सोमवार को मलयेशिया में दुर्घटना के दौरान हल्की चोट लगी। रिपोर्ट के अनुसार मोमोता के मलयेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के घंटों बाद हुई इस दुर्घटना में कार के ड्राइवर की मौत हो गई। यह दुर्घटना तड़के व्यस्त हाईवे पर हुई जब ये सब लोग वैन में कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे। आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा ने यह खबर दी। एजेंसी के अनुसार मोमोता जिस वैन में सफर कर रहे थे उसने पीछे से एक लॉरी को टक्कर मार दी जो काफी धीरे चल रही थी और इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। दमकल और बचाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नोराजम खमीस के हवाले से बताया गया कि पीड़ित के शव और सभी घायलों को प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया के अस्पताल में भेजा गया। मोमोता ने रविवार को कुआलालंपुर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से हराकर मलयेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नमेंट का खिताब जीता था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2TfPCHA

No comments

Powered by Blogger.