Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
INDvsBAN: अब बदल गई है कोटला मैदान की पिच
नई दिल्ली के बीच रविवार शाम को खेले जाने वाले टी20 मैच से ज्यादा चर्चा दिल्ली के घातक हो चुके प्रदूषण पर है। लेकिन आज शाम जब दोनों टीमों के बीच यह मैच शुरू होगा तो फोकस यहां की पिच पर भी होगा। पिछली बार जब दिल्ली में आईपीएल टूर्नमेंट खेला गया था तब मैच दर मैच की पिच की आलोचना खूब हुई थी। दिल्ली की पिच पर बाउंस खत्म होता जा रहा था और फास्ट बोलरों की गेंदें भी नीची रह रही थीं। पिच पर असमतल उछाल के चलते एक्सपर्ट्स और खिलाड़ी इससे खुश नहीं थे। लेकिन इस बार कोटला की पिच को नए सिरे से तैयार किया गया है और ऐसे में यहां इस बार अच्छे उछाल की उम्मीद है। कोटला मैदान की पिच को नए सिरे से किया गया है तैयार अरुण जेटली स्टेडियम के फिरोज कोटला मैदान की इस पिच को ऑफ सीजन में नए सिरे से तैयार किया गया है। पिच को नए सिरे से 'रिपेयर' और उसका नवीनीकरण किया गया है। पिच पर नई मिट्टी बिछाई गई और इसे मैदान की आउटफील्ड से कुछ इंच ऊपर उठाया गया है। बीसीसीआई के मैदान और पिच कमिटी के मुखिया दलजीत सिंह ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'पिच को नए सिरे से तैयार करने के बाद इससे अच्छा बाउंस (उछाल) निकलने की उम्मीद है। दिल्ली क्रिकेट जिला संघ (DDCA) के क्यूरेट अंकित दत्ता ने इस मैच के लिए पिच पर अच्छी घास तैयार की है।' आज कोटला पर बरसेंगे रन पिच पर अच्छी घास देखकर उम्मीद की जा रही है कि यहां गेंद अच्छे उछाल के साथ बैट पर आएगी। पिच पर सवाल पूछे जाने पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, 'अगर कल (रविवार) को मैच के लिए भी पिच पर घास छोड़ा जाता है तो हम यहां एक अतिरिक्त सीमर लेकर खेलेंगे और अगर ऐसा नहीं होता तो फिर हम अतिरिक्त स्पिनर के साथ ही जाना पसंद करेंगे।' दृश्यता पर भी हैं निगाहें टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि मैच रेफरी को दिल्ली के इस प्रदूषित माहौल में स्टेडियम के भीतरत दृष्यता (विजिबिलिटी) की भी चिंता है। मैदान पर शाम को लाइट्स ऑन रहने के बावजूद विजिबिलिटी में गिरावट दिखी है। कोटला मैदान जिस ढंग से तैयार किया गया है उसमें वैसे तो वेंटीलेशन (हवा का संचालन) की शानदार व्यवस्था है। लेकिन इन दिनों दिल्ली में घातक हो चुका प्रदूषण यहां मैदान पर जमा हो जाता है और इसके चलते दृश्यता में कमी देखी जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया को एक सूत्र ने बताया, 'मैच रेफरी ने बीसीसीआई और मैदानकर्मियों को शनिवार को यह निर्देश दिए हैं कि वे मैदान पर विजिबिलिटी पर नजर रखें और प्रतिघंटे के हिसाब से उन्हें बिजिबिलिटी की रिपोर्ट दें।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Nytlk4
No comments