गेंदबाजों के लिए 'महाकाल' हैं रोहित, धांसू है रेकॉर्ड

शशांक शेखर, नई दिल्लीबांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनैशनल सीरीज के पहले मैच, जो दिल्ली में खेला गया, में भारत को हैरान करने वाली हार का सामना करना पड़ा। यह टी-20 क्रिकेट में भारत की बांग्लादेश के खिलाफ पहली हार थी। इस हार से 'गुस्साए' कप्तान ने अगले ही मैच में ताबड़तोड़ 43 गेंदों में 85 रन ठोकते हुए टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में 6 चौके और 6 छक्के जड़े। इसमें से 3 तो उन्होंने लगातार एक ही ओवर कूट डाले थे। यह तो सभी जानते ही हैं कि यह पहला मौका नहीं था, जब रोहित शर्मा विपक्षी गेंदबाजों पर इस तरह बेरहमी से टूटे थे। देखा जाए तो पिछले 5 वर्षों में हिटमैन के बल्ले से क्रिकेट फैन्स को इस तरह कई तूफानी और ऐतिहासिक पारी देखने को मिली है। मौजूदा दौर के रन मशीन कहे जाने वाले भी कई मामले में उनसे पिछड़े नजर आते हैं। पूर्व तूफानी ओपनर वीरेंदर सहवाग का वह बयान (जिसमें उन्होंने कहा- जो रोहित कर सकते हैं, वह विराट नहीं) इस बात की पुष्टि भी करता है। पढ़ें- वर्ल्ड कप से अब तक यूं बरसे हैं रन राजकोट में खेला गया दूसरा मैच रोहित के टी-20 इंटरनैशनल करियर का 100वां मैच थे, जिसे यादगार बनाने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। हाल ही में खत्म हुई साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्होंने 500 से अधिक रन ठोके थे, जिसमें लगातार 3 मैचों में 3 शतक भी शामिल थे। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में धुरंधर गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी और वर्ल्ड रेकॉर्ड 5 शतक जड़े थे। पढ़ें- विराट vs रोहित: पिछले 5 सालों का रेकॉर्डपिछले 5 वर्षों के रेकॉर्ड (वनडे और टी-20 इंटरनैशनल) पर नजर डाली जाए तो नियमित कप्तान विराट कोहली से कई मामलों में रोहित बेहतर हैं। विराट ने 140 इंटरनैशनल मैच खेले हैं, जबकि 68.42 औसत से 7048 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक-रेट 103.28 रहा है। रोहित की बात करें तो इस दौरान हिटमैन के नाम 152 मैचों में 51.50 की औसत से 7005 रन दर्ज हुए। स्ट्राइक-रेट 105.95 रहा है। विराट 33 बार नॉट आउट रहे हैं, जो उनके औसत को बेहतर बनाता है। जबकि रोहित 14 बार ऐसा कर सके हैं। शतकों की रेस में आगे रोहितशतक की बात करें तो दोनों ही बल्लेबाजों ने वनडे इंटरनैशनल में 23-23 शतक लगाए हैं, लेकिन टी-20 इंटरनैशनल में रोहित ने रेकॉर्ड 4 शतक ठोके, जबकि विराट को नाम कोई शतक नहीं है। इस तरह लिमिटेड ओवरों की क्रिकेट (वनडे और टी-20 इंटरनैशनल) में रोहित के शतकों की संख्या 27 हो जाती है, जबकि विराट की 23। इस दौरान रोहित ने 254 छक्के भी जड़े हैं। अन्य दिग्गज कहांयह तो रही विराट और रोहित की बात, जो पिछले 5 वर्षों में लिमिटेड ओवरों के खेल में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले और दूसरे नंबर पर हैं। टॉप-5 की बात करें तो तीसरे नंबर पर केन विलियम्सन हैं, जिन्होंने 133 मैचों में 46.47 की औसत से 5530 रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक हैं। चौथे नंबर पर इंग्लैंड के जो रूट हैं। रूट ने 130 मैच खेलते हुए 14 शतक सहित कुल 5435 रन बनाए हैं। न्यू जीलैंड के मार्टिन गप्टिल के नाम 127 मैचों में 12 शतक समेत 4896 रन हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2WXjQPo

No comments

Powered by Blogger.