'धवन को बाहर करो, राहुल से कराओ ओपन'

नई दिल्लीपूर्व क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत ने राजकोट टी-20 इंटरनैशनल के लिए पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया को सुझाव देते हुए कहा कि खराब फॉर्म में चल रहे ओपनर शिखर धवन को टीम से बाहर करना चाहिए, जबकि केएल राहुल को ओपनिंग स्लॉट में खिलाना चाहिए। उन्होंने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के लिए लिखे कॉलम में कहा- अगर टी-20 वर्ल्ड कप आपके माइंड में है तो ऐसे प्रयोग करना ही पड़ेगा। उन्होंने शिखर धवन की 42 गेंदों में खेली गई 41 रनों की स्लो पारी को निशाना बनाते हुए लिखा- टीम मैनेजमेंट को कॉम्बिनेशन देखना ही होगा। पिछले कुछ समय में भारतीय टीम पावरप्ले में उम्मीद के मुताबिक रन बनाने में नाकाम रही है। रोहित पढ़ें- शिखर की बैटिंग अप्रोच से हैरान अपने समय के दिग्गज क्रिकेटर रहे श्रीकांत ने शिखर धवन के बैटिंग दृष्टिकोण पर कहा, 'मुझे उनके बैटिंग दृष्टिकोण पर हैरानी होती है। सीनियर मेंबर होने के बावजूद वह मैदान में अपना स्वाभाविक खेल नहीं खेल पा रहे हैं। ओपनिंग में रोहित के साथ आक्रामक बैट्समैन होना चाहिए, जो पावरप्ले का फायदा उठा सके।' पंत को चौथे नंबर पर खिलाएंउन्होंने ऋषभ पंत के बैटिंग ऑर्डर पर बात करते हुए लिखा- जब विराट कोहली बाहर हैं तो मैं ऋषभ पंत को चोथे नंबर पर खिलाना पसंद करूंगा। दरअसल, टॉप-4 फॉर्मूला को ब्रेक करो और टी-20 को जीतो। अगर एक बार भारत अपने टॉप ऑर्डर को सही कर लेगा तो मुझे भरोसा हे कि वर्ल्ड कप में वह अच्छा करेगा। धोनी से तुलना बंद हो उन्होंने अपने क्रिकेट के दिनों का उदाहरण दिया, 'मेरे समय मे कपिल देव और सुनील गावसकर मुझे हमेशा सपॉर्ट करते थे और खुलकर खेलने की छूट देते थे। मेरे ख्याल से टेस्ट के लिए साहा ठीक हैं, लेकिन वाइट बॉल के लिए पंत को मौके मिलने चाहिए। उन्हें और सपॉर्ट की जरूतर है। उनका धोनी से तुलना भी बंद होना चाहिए'


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2PQ5hMe

No comments

Powered by Blogger.