Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
IND W vs SA W: भारतीय टीम ने विजयी बढ़त बनाई
सूरतभारतीय महिला टीम ने साउथ अफ्रीकी टीम को पांचवें टी20 इंटरनैशनल मैच में पांच विकेट से हराकर 6 मैचों की सीरीज में 3-0 से बढ़त बना ली । दो मैच बारिश में धुल जाने के बाद सीरीज पांच की बजाय छह मैचों की कर दी गई। भारत को सीरीज जीतने के लिए एक और मैच अपने नाम करना होगा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका की महिला टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। राधा यादव (23 रन देकर 3 विकेट) और दीप्ति शर्मा (19 रन देकर 2 विकेट) की बदौलत भारतीय टीम ने मेहमानों को 8 विकेट पर 98 रन बनाने दिए। इसके बाद कप्तान (नाबाद 34) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान टीम ने 17.1 ओवर में 5 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने दो और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव ने 3 विकेट लिए। पढ़ें, हरमनप्रीत ने 32 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 4 चौके लगाए। उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की। साउथ अफ्रीका के लिए शबनम इस्माइल ने 2 विकेट झटके।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2MoWwpd
No comments