IND v SA: पहला टेस्ट, तीसरा दिन- LIVE अपडेट्स

विशाखापत्तनमभारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज (गांधी-मंडेला ट्रोफी) का पहला टेस्ट यहां खेला जा रहा है। मैच में आज तीसरे दिन का खेल जारी है और मेजबान टीम के गेंदबाजों से काफी उम्मीदें हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेहमान टीम ने 3 विकेट गंवाकर 39 रन जोड़े। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 502 रन बनाकर घोषित की। भारतीय ओपनर मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। (देखें- ) मयंक अग्रवाल ने अपने करियर का पहला शतक जमाया और फिर शानदार अंदाज में इसे दोहरे शतक में तब्दील किया। पहली बार टेस्ट मैच में ओपनिंग करने आए रोहित शर्मा ने अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर जड़ते हुए 176 रन बनाए। फिर स्पिनरों ने जलवा दिखाया और साउथ अफ्रीका के 3 विकेट जल्दी झटक लिए। अश्विन-जडेजा ने दिए झटकेभारतीय टीम के स्पिनरों का जलवा दूसरे दिन देखने को मिला। जब भारत ने पारी घोषित की, तब साउथ अफ्रीका की पारी के लिए दूसरे दिन 20 ओवर का खेल बाकी था। भारतीय स्पिनरों के आगे उसकी शुरुआत बेहद खराब रही है और दिन का खेल खत्म होने तक उसने अपने 3 विकेट गंवा दिए। अफ्रीकी टीम अभी भी मेजबान टीम से 463 रन पीछे है और उसने आज (शुक्रवार) अपनी पारी 39/3 से आगे बढ़ाई। पढ़ें, मयंक अग्रवाल का दोहरा शतकओपनर मयंक अग्रवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 358 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर की पहली डबल सेंचुरी है जिसके लिए उन्होंने 22 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्हें 215 के निजी स्कोर पर डीन एल्गर ने पविलियन भेजा। मयंक ने 371 गेंदों की अपनी पारी में 23 चौके और 6 छक्के लगाए। भारत के लिए तीसरी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी रोहित (176) और मयंक ने भारत के लिए ओवरऑल तीसरी सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी की। वीनू मांकड और पंकज रॉय के नाम भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ ओपनिंग साझेदारी का रेकॉर्ड दर्ज है जो उन्होंने जनवरी 1956 में न्यू जीलैंड के खिलाफ बनाया था। दोनों ने तब चेन्नै में 413 रन की पार्टनरशिप की थी। दिग्गज वीरेंदर सहवाग और राहुल द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में जनवरी 2006 में 410 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की थी। मुरली विजय और शिखर धवन ने मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मार्च 2013 में 289 रन की ओपनिंग साझेदारी की थी। टॉस: मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारतीय टीम की कमान विराट कोहली के हाथों में है जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका टीम की अगुआई फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं। टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक ने संभाली थी। भारत की प्लेइंग- XIरोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर),रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी साउथ अफ्रीका की XIऐडिन मार्करम, डीन एल्गर, डे ब्रयून, तेम्बा बावुमा (उपकप्तान), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), वर्नोन फिलैंडर, सेनुरान मुतुसामी, केशव महाराज, डेन पीट, कागिसो रबाडा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/31NhBA6

No comments

Powered by Blogger.