Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
महिला बॉक्सिंग: जमुना बोरा क्वॉर्टर फाइनल में
उलान उदे (रूस) भारत की ने बुधवार को दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी वर्ल्ड महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम भारवर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। जमुना ने दूसरे दौर के मैच में 5वीं सीड अल्जीरिया की ओयूदाद साफोउ को 5-0 से मात दी। पांचों रैफरियों ने जमुना के पक्ष में अंक दिए। जमुना को पांच रैफिरयों ने 28-29, 27-30, 27-30, 27-30, 27-30 अंक दिए। पहले दौर में जमुना आक्रामक होकर खेल रही थीं, लेकिन जल्दबाजी में वह गलतियां भी कर रही थीं। वह हालांकि अपने बाएं जैब के जरिए ओयूदाद को चकमा दे दाएं जैब से अंक लेने में सफल रहीं। जमुना, ओयूदाद के बेहद करीब जाकर खेल रही थीं। दूसरे दौर में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और इंतजार कर ओयूदाद के पास आने का मौका ढ़ूंढ़ा। उनके कुछ पंच सटीक रहे। वह बाएं-दाएं संयोजन का अच्छा इस्तेमाल कर रही थीं। तीसरे दौर में भी शुरुआत में उन्होंने यही रणनीति अपनाई, लेकिन अंत में वह थोड़ी पिछड़ने लगीं। जमुना ने हालांकि अपने आप को तुरंत संभाला और डिफेंसिव होते हुए बढ़त को जाया नहीं जाने दिया।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2AXagSu
No comments