Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
गीता की प्रेग्नेंसी फोटो, बताया मां बनने का अहसास
नई दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली दंगल गर्ल ने अपनी एक प्यारी सी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही है। गीता ने इस तस्वीर के जरिए अपने फैन्स को जानकारी दी है कि वह प्रेग्नेंट हैं और इस समय कुछ खास महसूस कर रही हैं। गीता ने अपने बेबी बंप पर अपने दोनों हाथ रखकर पहाड़ी वादियों के बीच यह तस्वीर खिंचाई है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने जो संदेश (कैप्शन) लिखा है। वह भी खूबसूरत है। गीता ने अपने उस अहसास को व्यक्त किया है, जो इस वक्त वह महसूस कर रही हैं। इस दिग्गज रेस्लर ने लिखा, 'एक मां की खुशी तब शुरू होती है, जब अंदर एक नए जीवन की शुरुआत होती है... जब बिल्कुल पहली बार एक नन्ही धड़कन सुनाई देती है, खेलखेल में उसकी नन्ही किक याद दिलाती है कि वह छोटा कभी अकेला नहीं है। आप तब तक जीवन के इस अहसास को नहीं समझ सकते, जब तक आपके भीतर यह नहीं पनपता।' इस फोटो कैप्शन के साथ गीता ने प्रेग्नेंसी, बेबीबंप और मदरहुडइनसाइड जैसे शब्दों को हैश टैग भी किया है। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को करीब एक लाख लोग पसंद कर चुके हैं। बता दें कि साल 2016 में गीता फोगाट ने पहलवान पवन कुमार सरोहा से विवाह किया था। गीता की ही तरह पवन भी इंटरनैशनल रेसलर हैं। पवन भी कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप (2011) में गोल्ड और 2010 कॉमनवेल्थ खेलों में ब्रॉन्ज अपने नाम कर चुके हैं। रेसलिंग में गीता फोगाट की उपलब्धियों और उनके पिता महावीर फोगाट के जीवन पर एक फिल्म 'दंगल' भी बन चुकी हो, जो सुपरहिट साबित हुई थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Lj605T
No comments