कपिल देव गोल्फ में धमाल, जीता यह खास खिताब

पुणेपूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ने एवीटी चैंपियंस टूर गोल्फ टूर्नमेंट में शुक्रवार को यहां 60 से 64 वर्ष के आयु वर्ग का खिताब जीता, जबकि सीमा सुरक्षा बल के पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने ओवरऑल ट्रोफी जीती। इस चैंपियनशिप में दस शहरों के 100 से अधिक गोल्फरों ने हिस्सा लिया था। इस पार 72 कोर्स में दोनों दिन बारिश होने के कारण खेलना मुश्किल हो गया था। कपिल ने कहा, ‘जीतना हमेशा अच्छा अहसास होता है। एवीटी टूर बेहतरीन प्रयास है जिससे हम सरीखे सीनियर एमेच्योर को किसी उद्देश्य के लिए नियमित तौर पर खेलने में मदद मिल रही है। सीनियर टूर ने कुछ प्रतिभाशली गोल्फरों में प्रतिस्पर्धी भावना जगा दी है।’ उल्लेखनीय है कि कपिल देव की कप्तानी में ही क्रिकेट टीम ने 1983 में वनडे वर्ल्ड चैंपियन बनी थी, जिसने भारतीय को बदलकर रख दिया था। कपिल बाद में टीम इंडिया कोच भी बने।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2OegbKJ

No comments

Powered by Blogger.