WWE 2K20 गेम के कवर स्टार होंगे रोमन रेंस और बैकी लिंच, जाने कब लांच होगा गेम

Becky Lynch and Roman Reigns will share the cover.

WWE के सालाना वीडियो गेम 2k का नया संस्करण 2k20 अक्टूबर महीने के लॉन्च होने वाला है। WWE ने इस वीडियो गेम का नया ट्रेलर लॉन्च करते हुए गेम के कवर में कौन सा सुपरस्टार होंगे, इसका खुलासा कर दिया है।

WWE 2K20 के कवर में दो सुपरस्टार को जगह दी गई है। यह सुपरस्टार्स वर्तमान RAW विमेंस चैंपियन बैकी लिंच और पूर्व WWE चैंपियन रोमन रेंस है। इसके साथ ही RAW विमेंस चैंपियन बैकी लिंच इतिहास रचते हुए 2K गेम के कवर में जगह पाने वाली पहली महिला सुपरस्टार बन गयी है, साथ यह पहला मौका है जब WWE 2K गेम के कवर में दो एथलीट है।

यह WWE का 21वा वीडियो गेम और 2K बैनर का सातवां गेम है। WWE 2K की अब तक कई सीरीज आ चुकी है लेकिन 2K20 से पहले किसी भी महिला सुपरस्टार को कवर स्टार नही चुना गया था। द रॉक पहले सुपरस्टार थे जो WWE 2K सीरीज के कवर में थे। रॉक के बाद इस वीडियो गेम के कवर स्टार सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, ब्रॉक लेसनर और जॉन सीना रह चुके हैं।

WWE 2K20 को 22 अक्टूबर को लांच किया जायेगा। इसे PlayStation 4 और Xbox One के लिए बनाया गया है। WWE 2K के इस नए गेम में माई कैरियर, मिक्सड टैग मैच और नए मोड़ एवं नए कंट्रोल सहित कई नई चीजें होगी।

(यह भी देखे- WWE के 3 फ्री गेम्स जिन्हें आप अपने Android फोन पर डाउनलोड कर सकते हो)



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2OI8XRk

No comments

Powered by Blogger.