Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
UTT: मानव का शानदार प्रदर्शन, मुम्बा ने मेवरिक्स को हराया
नई दिल्ली ने गुरुवार को अल्टीमेट लीग (यूटेटे) के तीसरे सीजन में दो मैच जीतकर अपनी टीम यू-मुम्बा टेटे को आरपी-एसजी मेवरिक्स कोलकाता को 9-6 से खिलाफ जीत दिलाई। मुम्बा की टीम अपने पहले दोनों मैच हार गई थी लेकिन फिर मानव ने मिश्रित युगल में और फिर पुरुष एकल में जीत हासिल कर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया। सुर्तिथा मुखर्जी ने आखिरी मैच जीत मुम्बा को जीत दिलाई। पहले मैच में कोलकाता की माटिल्डा इखोल्म ने मुम्बा की डू होई केम को 2-1(11-5, 3-11, 11-8) से हरा दिया। पुरुष एकल के अगले मैच में मुम्बा के किरिल गेरामिसमेंको को कोलकाता के बेनेडिक्ट डुडा के हाथों 1-2 (10-11, 11-10, 7-11) से हरा दिया। कोलकाता के पास 4-2 की बढ़त थी और अगला मुकाबला मिश्रित युगल का था। यहां मानव अपनी महिला जोड़ीदार केम के साथ उतरे थे। इस जोड़ी ने कोलकाता की सनिल शेट्टी तथा इखोल्म की जोड़ी को 3-0 (11-10, 11-6, 11-7) से मात दे मुम्बा के खाते में 3 अंक डाले। मानव ने फिर पुरुष एकल वर्ग के मैच में सनिल को 2-1 (11-8, 11-9, 10-11) से पटक मुम्बा को 7-5 से आगे कर दिया। महिला एकल वर्ग के आखिरी मैच में सुर्तिथा ने मनिका बत्रा को 2-1 (11-7, 11-7, 1-11) से हार मुम्बा को इस सीजन की दूसरी जीत दिलाई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LVVjYi
No comments