लारा की भविष्यवाणी, इस बार इंग्लैंड जीतेगा एशेज

नई दिल्ली इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाच जारी सीरीज के संभावित विजेता के बारे में ने भविष्यवाणी की है। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज लारा का कहना है कि विश्व कप विजेता इंग्लैंड ही इस बार प्रतिष्ठित एशेज सीरीज का खिताब जीतेगा। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भविष्यवाणी ट्वीट की है। लारा ने कहा कि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 5 मैचों की इस सीरीज में सबसे अधिक रन बनाएंगे और तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स सबसे अधिक विकेट लेंगे।लारा ने गुरुवार को ट्वीट किया, 'एशेज 2019 के लिए मेरी भविष्यवाणी, विजेता- इंग्लैंड, सबसे अधिक रन-जो रूट, सबसे अधिक विकेट- क्रिस वोक्स।' गुरुवार को पहले टेस्ट मैच के पहले दिन स्टीव स्मिथ के शानदार शतक की मदद से आस्ट्रेलिया ने 284 रन बनाए। स्मिथ ने टेस्ट में शानदार वापसी की और 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली। वोक्स ने 3 विकेट चटकाए जबकि अनुभवी स्टुअर्ट ब्रॉड ने पांच विकेट लिए। दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 10 रन बना लिए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LX3TpM

No comments

Powered by Blogger.