Football
Hockey & more | Navbharat Times
Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket
Tennis
बटलर की तरह हारिस ने की बल्लेबाजी: सरफराज
लंदनपाकिस्तान के कप्तान ने इंग्लैंड के मास्टर ब्लास्टर जोस बटलर की तरह बल्लेबाजी के लिए की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी पारी की बदौलत पाकिस्तान ने के अहम मैच में साउथ अफ्रीका को हराया। ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में पाकिस्तान ने 49 रन से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। सोहैल ने 59 गेंद में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 89 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सोहैल ने बाबर आजम (69) के साथ 81 रन की साझेदारी की। सरफराज ने कहा, ‘हारिस यह मैच खेलने को बेताब थे। उनकी पारी मैच का टर्निंग पॉइंट रही। उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, बटलर की तरह लग रहे थे।’ पढ़ें, पाकिस्तान ने इस मैच में शोएब मलिक और हसन अली की जगह सोहैल और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को शामिल किया था। सरफराज ने कहा, ‘हमने इस मैच में टीम में बदलाव किया। पिछले मैच में टीम संयोजन अलग था।’ उन्होंने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा, ‘पेसर आमिर और वहाब को भी श्रेय जाता है जिन्होंने शुरुआती विकेट दिलाए। इसके बाद बीच के ओवरों में शादाब ने अच्छी गेंदबाजी की।’ सरफराज ने स्वीकार किया कि टीम को अपनी फील्डिंग में सुधार करना होगा। उन्होंने कहा, ‘हमें फील्डिंग पर काम करना होगा। हमने इतने कैच छोड़े जो भारी पड़ सकते थे।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times http://bit.ly/31NXodT
No comments