अप्रैल में WWE को अलविदा कह देंगे डीन एम्ब्रोज, WWE ने की पुष्टि

डीन एम्ब्रोज के फैन्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पूर्व WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज अब ज्यादा समय तक WWE का हिस्सा नही रहेंगे। एम्ब्रोज अप्रैल 2019 में WWE को अलविदा कह देंगे।

रॉयल रम्बल के बाद से अफवाह चल रही थी कि डीन एंब्रोज जल्द ही कंपनी को छोड़ सकते है और आज WWE ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस पर मुहर लगा दी।

WWE ने इस बात की जानकारी देते हुए लिखा कि डीन एम्ब्रोज़ अप्रैल में अपने वर्तमान कॉन्ट्रेक्ट की समाप्ति के बाद कंपनी से नया अनुबंध नही कर रहे है। डीन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई और हमारे प्रशंसकों को जो कुछ भी दिया है, उसके लिए हम उनके आभारी है। हम उन्हें शुभकामनाएं देते है और उम्मीद करते हैं कि एक दिन डीन WWE में वापसी करेंगे।

PWTorch के अनुसार डीन एम्ब्रोज अपने कैरेक्टर और WWE क्रिएटिव टीम से खुश नही है। इसी वजह से डीन ने WWE के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट नही बढ़ा रहे है। हालांकि डीन का कॉन्ट्रैक्ट अप्रैल में कौन सी तारीख को खत्म होगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नही आई है लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार एम्ब्रोज रैसलमेनिया तक WWE का हिस्सा रहेंगे।

डीन एम्ब्रोज ने WWE मेन रोस्टर में डेब्यू सर्वाइवर सीरीज 2012 पेपर व्यू में किया था। डीन ने मेन रोस्टर डेब्यू शील्ड के सदस्य के रूप में किया था। एम्ब्रोज WWE के ग्रैंड स्लैम चैंपियन है। एम्ब्रोज ने 2 बार रॉ टैग टीम चैंपयनशिप, 1 बार WWE चैंपयनशिप, 1 बार यूनाइटेड स्टेट चैंपियनशिप और तीन बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है।

एम्ब्रोज इस हफ्ते रॉ के ओपनिंग सेगमेंट का हिस्सा थे जहाँ मैच के बाद वो रिंग में चेयर रख कर कुछ कहने वाले होते है तभी नाया अपने मैच के लिए आ जाती है और उन्हे धक्का देकर रिंग से बाहर कर देती है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में एम्ब्रोज के कैरियर में क्या मोड़ आता है।



from WWE – Sportzpari Hindi http://bit.ly/2FYtpIt

No comments

Powered by Blogger.