सैथ रोलिंस का गुस्सा चरम पर, ब्रॉक लैसनर को तहसनहस करने की दी धमकी

rollins

31 दिसंबर की रात आयोजित हुई मंडे नाईट रॉ लाइव इवेंट की शुरुआत डॉल्फ़ बनमा ड्रियू मैकइनटायर के बीच स्टील केज मैच से हुई। जहाँ ड्रियू मैकइनटायर ने रौद्र रूप अपनाते हुए मैच में जीत हासिल तो की, लेकिन ज़िग्लर को खूब क्षति पहुंचाई है।

वहीँ अपोलो क्रूज़ और डीन एम्ब्रोज़ के बीच WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियनशिप मैच लड़ा गया। इसे अपोलो क्रूज़ का पुश कहना ग़लत नहीं होगा। इंटरकांटिनेंटल टाइटल, वो भी WWE रॉ के मेन इवेंट मैच में। लेकिन इस बीच सैथ रोलिंस, मुसीबत बनकर ट्रिपल एच के सामने खड़े हो चले हैं।

यह भी पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 31 दिसंबर, 2018

सैथ रोलिंस की इंटरकांटिनेंटल टाइटल की मांग

सैथ रोलिंस रिंग में उतरे और उन्होंने सीधा डीन एम्ब्रोज़ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा,

डीन एम्ब्रोज़ को अभी मेरे समक्ष यहाँ हाज़िर होना होगा, क्योंकि मैं इंटरकांटिनेंटल टाइटल मैच का हक़दार हूँ।

लेकिन डीन एम्ब्रोज़ की बजाय ट्रिपल एच की एंट्री हुई। ट्रिपल एच ने साफ़ किया कि नए नियमों के अनुसार डीन एम्ब्रोज़ और तुम्हारे बीच मैच संभव नहीं है। ट्रिपल एच ने कहा,

तुम इस मैच के हक़दार नहीं हो, तुम वह सैथ रोलिंस नहीं हो जिसका मैं आदर करता था।

बता दें कि सैथ रोलिंस लगातार इवेंट में WWE के बड़े अधिकारियों पर निशाना साधे हुए हैं। यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि सैथ रोलिंस का आक्रामक रूप उन्हें कहाँ ले जाने वाला है।

और पढ़ें: UFC अध्यक्ष ने कहा, पैसे के पीछे दौड़ रहा है ब्रॉक लैसनर

‘द आर्किटेक्ट’ ने दिया करारा जवाब

सैथ रोलिंस ने ट्रिपल एच के सवाल का बड़े ही आक्रामक अंदाज़ में जवाब दिया,

मैं बीते बारह महीने से WWE रॉ को अपने कंधो पर संभाले हुए हूँ। जब ब्रॉक लैसनर जाने कहाँ मौज ले रहा था, मैं यहीं मौजूद था और इस कंपनी को अपनी सेवाएं दे रहा था।

इसके तुरंत बाद ट्रिपल एच ने बॉबी लैशले बनाम रोलिंस के बीच मैच की पुष्टि की, जो कि इसी रात लड़ा गया और डिसक्वालिफिकेशन के ज़रिये रोलिंस को हार झेलनी पड़ी।

रोलिंस यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा, चाहे बॉबी लैशले हो या ब्रॉक लैसनर, मेरे रास्ते में जो भी आएगा उसे मैं तहस नहस कर दूंगा।

The post सैथ रोलिंस का गुस्सा चरम पर, ब्रॉक लैसनर को तहसनहस करने की दी धमकी appeared first on SportzWiki Hindi.



from WWE – SportzWiki Hindi http://bit.ly/2R2zY2z

No comments

Powered by Blogger.