26 नवम्बर को हुई WWE रॉ लाइव इवेंट के ऑफ़-एयर होने के बाद हुआ धमाकेदार मैच
26 नवम्बर को हुई WWE मंडे नाईट रॉ लाइव इवेंट की शुरुआत बैरन कॉर्बिन, ड्रियू मैकइनटायर, बॉबी लैशले और लियो रश के सेगमेंट के साथ हुई। जहाँ बैरन कॉर्बिन ने बीते सप्ताह हुई रॉ लाइव इवेंट में ब्रॉन स्ट्रोमैन को चोटिल होने को लेकर मज़ाक बनाया। बैरन कॉर्बिन ने यह भी कहा कि वो जल्द ही WWE रॉ के पर्मानेंट जनरल मैनेजर बनने जा रहे हैं।
इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन, टीवी स्क्रीन पर दिखाई पड़े और बैरन कॉर्बिन को अस्पताल में रहते हुए भी कड़ी चुनौती दी। ब्रॉन स्ट्रोमैन की कोहनी के हिस्से पर चोट के निशान साफ़ देखे जा सकते थे। लेकिन इस मॉन्स्टर ने फिर भी बैरन कॉर्बिन को सबक सिखाने के लिए प्रतिबद्धता दिखाई और कहा,
मैं जल्द आऊंगा और एक-एक कर सभी से बदला लूँगा। बस कुछ दिन का इंतज़ार और कीजिये।
इसके बाद ब्रॉन स्ट्रोमैन का कैमरा बंद हो गया। लेकिन अबकी बार एलायस की एंट्री हुई और एक-एक कर उन्होंने लियो रश, बॉबी लैशले, बैरन कॉर्बिन और ड्रियू मैकइनटायर पर शब्दों का वार किया। पहला मैच एलायस और बॉबी लैशले के बीच हुआ, जहाँ बॉबी लैशले ने जीत हासिल की।
जरुर पढ़ें: WWE रॉ रिजल्ट्स: 26 नवम्बर, 2018
फिन बैलर बनाम बैरन कॉर्बिन मैच के बाद इवेंट हुई ऑफ़ एयर

फिन बैलर बनाम बैरन कॉर्बिन मुक़ाबले के साथ ही WWE रॉ लाइव इवेंट ऑफ़-एयर हो चली। इस मैच में बैरन कॉर्बिन ने अपने मैनेजर पद का दुरूपयोग कर, इसे टू-ऑन-वन हैंडीकैप्ड मैच बनाया। इसके बाद जो हुआ, फिन बैलर नहीं चाहेंगे कि वो एक बार फिर कॉर्बिन के खिलाफ़ रिंग में उतरें।
फिन बैलर को हार तो मिली, लेकिन कैमरा बंद होने के बाद भी एक मैच लड़ा गया। इस डार्क नाईट इवेंट में गज़ब का मैच हुआ। देखिये तो ज़रा।
यह भी पढ़ें: TLC 2018 का संभावित मैच कार्ड
क्या हुआ कैमरा बंद होने के बाद?

कैमरा बंद होने के बाद टेन-वीमेन टैग-टीम मैच लड़ा गया। रोंडा राउसी, साशा बैंक्स, बेली, एम्बर मून और नताल्या की टीम, ‘द रायट स्क्वाड'(रूबी रायट, लिव मॉर्गन, साराह लोगन), तमिना और नाया जैक्स की टीम के खिलाफ़ रिंग में उतरी।
इस मैच में रोंडा राउज़ी ने लिव मॉर्गन को आर्म-बार का शिकार बना उन्हें टैप-आउट करने पर मजबूर किया और अपनी टीम को मैच जिताया। लेकिन आपको बता दें कि इस मैच की कहानी लाइव इवेंट के दौरान ही रच दी गयी थी।
रोंडा राउसी और नाया जैक्स का सेगमेंट रहा इस मैच का कारण

WWE रॉ लाइव इवेंट के दौरान रोंडा राउज़ी और नाया जैक्स ने एक-दूसरे को बातों ही बातों में 16 दिसंबर को होने वाली TLC इवेंट के लिए चुनौती दी। नाया जैक्स के साथ, तमिना रिंग में मौजूद रहीं।
रोंडा राउज़ी नाया जैक्स और तमिना के बीच अकेली पड़ गईं थी, इसी कारण उनकी सहायता के लिए नताल्या बाहर आई। इससे पहले नताल्या रिंग में दाख़िल हो पातीं, ‘द रायट स्क्वाड’ ने उन पर हमला कर दिया।
The post 26 नवम्बर को हुई WWE रॉ लाइव इवेंट के ऑफ़-एयर होने के बाद हुआ धमाकेदार मैच appeared first on SportzWiki Hindi.
from WWE – SportzWiki Hindi https://ift.tt/2r32odo
No comments