WWE मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के अगले मैचो का एलान हुआ

Finn Balor & Bayley vs. Jinder Mahal & Alicia Fox

WWE मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के दूसरे सीजन की शानदार शुरुआत 16 सितंबर भारत में (17 सितंबर) से हो चुकी है. इस सीजन इस टूर्नामेंट के हर एपिसोड में दो मैच लड़े जा रहे है. मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के तीसरे हफ्ते के मैचो का एलान कर दिया गया है.

मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के तीसरे हफ्ते में पहले मैच में जिंदर महल और एलिसा फॉक्स की जोड़ी का सामना बेली और फिन बैलर की जोड़ी से होगा. जिंदर महल और एलिसा फॉक्स का यह इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच होगा, उन्हें पहले मैच में इसी हफ्ते बॉबी लैश्ले और मिकी जेम्स की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा इस हफ्ते इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच मे मिज और असुका ने आर ट्रुथ और कार्मेला को हराया था.

इस हफ्ते Raw में जिंदर महल और एलिसा फॉक्स Vs फिन बैलर और बेली के मैच को बिल्डअप करने के लिए WWE ने जिंदर महल और फिन बैलर के बीच सिंगल्स मैच कराया था.

मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के तीसरे हफ्ते का दूसरा मैच रियल लाइफ पति-पत्नी जिमी उसो और नाओमी का सामना रियल लाइफ पति-पत्नी रूसेव और लाना से होगा. जिमी उसो और नाओमी का यह मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के इस सीजन दूसरा मैच होगा. जिमी उसो और नाओमी को इस टूर्नामेंट के प्रीमीयर मैच में एजे स्टाइल्स और शार्लेट फ्लेयर की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था.

बता दे मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट का दूसरा सीजन पहले सीजन से बिल्कुल अलग है, इस बार हर टीम को लीग मैच में दो मौके मिलेंगे. मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट पहले सीजन में पहले राउंड में RAW की टीम का सामना स्मैकडाउन की टीम से होता था, लेकिन इस बार पहले राउंड में दोनो टीमो एक ही ब्रांड की होती है. इस बार इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीएलसी पेपर व्यू में लड़ा जाएगा.

 

Read Full Post WWE मिक्स्ड मैच चैलेंज टूर्नामेंट के अगले मैचो का एलान हुआ



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2OVW6GK

No comments

Powered by Blogger.