निक्की बैला ने बताया ब्रेकअप के बाद अभी कैसा है जॉन सीना के साथ उनका रिश्ता

john cena and nikki bella

अप्रैल 2018 में जॉन सीना और निक्की बैला अपने ब्रेकअप एलान कर सभी को चौका दिया था। हाल ही में निकी बैला ने ET को इंटरव्यू दिया जहा उन्होंने जॉन सीना से अपने रिलेशनशिप की बात करते हुए बताया कि वो दोनो अब बात तक नही करते।

जॉन सीना और निक्की बैला 2012 से एक-दूसरे साथ रिलेशनशिप में थे, दोनो साथ मिलकर रेसलमेनिया 33 के ग्रैंड स्टेज में मिज और मारिस के खिलाफ मिक्स्ड टैग टीम मैच लड़ा था। इस मैच के बाद जॉन सीना नेे बीच रिंग में निक्की बैला को प्रपोज भी किया था। इनके फैंस को लग रहा था ये जल्द ही शादी करने वाले है लेकिन अप्रैल में दोनो ने ब्रेकअप का एलान कर सभी को चौका दिया था।

निकी बैला ने ET से बात करते हुए बताया कि “जॉन अपना काम कर रहे हैं और मैं अपना काम कर रही हूं। मैं जो भी कर रही हूं अब मुझे इसमें खुशी मिल रही है। ये ही मैं चाहती थी। जब मैं जॉन के साथ थी तब भी खुश थी और अब भी खुश हूं। अब  हम दोनों की कोई बातचीत अब नहीं होती है।”

निक्की बैला WWE में वापसी कर चुकी है और हर हफ्ते RAW में नजर आ रही है। निक्की बैला WWE के अगले इवेन्ट सुपर शो डाउन में भी लड़ती नजर आयेगी। सुपर शो डाउन में निकी बैला अपनी बहन ब्री बैला और रॉ विमेंस चैंपियन रोंडा राउजी के साथ टीम बनाकर रायट स्क्वॉड सामना करेगी।

Read Full Post निक्की बैला ने बताया ब्रेकअप के बाद अभी कैसा है जॉन सीना के साथ उनका रिश्ता



from WWE – Sportzpari Hindi https://ift.tt/2IlLUVk

No comments

Powered by Blogger.