क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन अंजू सहवाग आप में शामिल हुईं, बोलीं-इस पार्टी ने राजनीति के प्रोटोकॉल तोड़े हैं

विशेष संवाददाता, नई दिल्लीक्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की बहन और पूर्व कांग्रेस पार्षद अंजू सहवाग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गईं हैं। 2012-2017 तक दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की कांग्रेस पार्षद रह चुकी अंजू सहवाग ने कहा कि उन्हें दिल्ली में केजरीवाल सरकार की नीतियां पसंद हैं और दिल्ली में हुए विकास कार्यों से प्रभावित होकर वे आप में शामिल हुई हैं। समाजसेवी अरविंद चंदेला ने भी आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। शिक्षक भी हैं अंजू सहवागआप के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने अंजू सहवाग और समाजसेवी अरविंद चंदेला पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों और दिल्ली विकास मॉडल से प्रभावित होकर देश के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग 'आप' परिवार में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की पार्षद रह चुकी अंजू सहवाग शिक्षक भी हैं और वे हिंदी और सामाजिक शास्त्र पढ़ाती थीं। वहीं, पार्टी में शामिल हुए अरविंद चंदेला एक समाजसेवी हैं और पेशे से व्यवसायी हैं। राजनीति के प्रोटोकॉल तोड़े हैं आप ने- अंजू सहवागइस मौके पर आप विधायक सोमनाथ भारती ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों को दिल्ली के बाहर भी लोगों का समर्थन मिल रहा है। चंडीगढ़ में हुए चुनाव में आप को शानदार जीत मिली है। पार्टी में शामिल होने पर अंजू सहवाग ने कहा कि यह एक ऐसी पार्टी है, जिसने राजनीति के प्रोटोकॉल तोड़े हैं। पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे वे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएंगी। आप में शामिल हुए अरविंद चंदेलाआप विधायक धनवंती चंदेला ने कहा कि पार्टी ने दिल्ली में जो भी काम किए हैं, उसकी गूंज बाहर तक है। पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। पार्टी में जो भी सदस्य जुड़ रहे हैं, वह पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। आप में शामिल होने के बाद अरविंद चंदेला ने कहा कि वह एक आम आदमी हूं और उसी रूप में कई सालों से लोगों की सेवा कर रहे हैं। जिस तरह से आप ने समाज की सेवा की है, अपनी राजनीति को भ्रष्टाचार मुक्त रखा है, उसे साफ-सुथरी रखा है, मेरे जैसा युवा इससे बहुत प्रभावित हुआ है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mOq7Ls

रूट, विलियमसन, रिजवान, अफरीदी आईसीसी सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के पुरस्कार की दौड़ में

दुबई इंग्लैंड के कप्तान , न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और पाकिस्तान के और मोहम्मद रिजवान को विभिन्न फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के कारण आईसीसी वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह पुरस्कार 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर को दिया जाएगा। के विजेता की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी। रूट ने इस साल 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में छह शतक की मदद से 1855 रन बनाए। वर्ष के अंत में हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों इंग्लैंड को एशेज सीरीज में पराजय झेलनी पड़ी। उन्होंने साल की शुरुआत में गॉल में श्रीलंका के खिलाफ 228 रन की पारी खेली थी। उसके बाद भारत के खिलाफ 218 रन बनाए। भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के घरेलू चरण में उन्होंने चार मैचों में तीन शतक समेत 564 रन बनाए थे। वहीं विलिसमसन ने 16 मैचों में 693 रन बनाए लेकिन कीवी कप्तान का आकलन महज उनकी बल्लेबाजी के आंकड़ों के आधार पर नहीं किया जा सकता। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जीता। वहीं टी20 विश्व कप में उनकी टीम फाइनल तक पहुंची। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने साल में 44 मैचों में 1915 रन बनाए और विकेट के पीछे 56 शिकार भी किए। रिजवान ने 29 टी20 मैचों में 1326 रन जोड़े और उनका स्ट्राइक रेट 134.89 रहा। शाहीन शाह अफरीदी ने 36 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 78 विकेट लिए। टी20 विश्व कप में उन्होंने छह मैचों में सात विकेट चटकाए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Hob9Ur

Thursday, December 30, 2021

शर्मनाक हार के बाद साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, दिग्गज ने लिया टेस्ट से संन्यास

सेंचुरियन भारत से सेंचुरियन में मिली 113 रनों की हार के ठीक बाद विकेटकीपर ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। डि कॉक ने सेंचुरियन में पहली पारी में 34 रन बनाए और 100 मिनट तक शानदार बल्लेबाजी की। दूसरी पारी में 28 गेंदों में 21 रन बनाए थे। 113 रन से हारने के कुछ घंटे बाद जारी दक्षिण अफ्रीका टीम के एक बयान में कहा गया है कि डि कॉक ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। डि कॉक ने 54 मैचों में 6 शतकों के साथ 38.82 की औसत से 3,300 रन बनाए। डि कॉक की वाइफ प्रेग्नेंट हैं और वह पिता बनने वाले हैं। ऐसे समय में वह अपनी फैमिली के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं। डि कॉक के हवाले से कहा गया है, 'यह ऐसा निर्णय नहीं है, जिस पर मैं बहुत आसानी से आ गया हूं। मैंने यह सोचने में बहुत समय लिया है कि मेरा भविष्य कैसा है और अब मेरे जीवन में क्या प्राथमिकता होनी चाहिए जब साशा और मैं इस दुनिया में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मेरा परिवार अब बड़ा हो रहा है। मेरा परिवार मेरे लिए सब कुछ है और मैं अपने जीवन के इस नए और रोमांचक अध्याय के दौरान उनके साथ रहने के लिए समय और स्थान चाहता हूं।' उन्होंने आगे कहा- मुझे टेस्ट क्रिकेट पसंद है और मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करना पसंद है। मैंने उतार-चढ़ाव देखे और हर पल का आनंद लिया है, लेकिन अब मुझे कुछ ऐसा मिला है जो मुझे और भी अधिक पसंद है। मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो शुरू से ही मेरी टेस्ट क्रिकेट यात्रा का हिस्सा रहे हैं। मेरे कोचों, टीम के साथियों, विभिन्न प्रबंधन टीमों और मेरे परिवार और दोस्तों के समर्थन के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकता था। उन्होंने कहा- यह एक प्रोटिया के रूप में मेरे करियर का अंत नहीं है। मैं वाइट बॉल क्रिकेट खेलता रहूंगा। इसका मतलब है कि वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखाई देंगे। इस तरह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से ठीक पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका लगा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/32T7MpK

होटल के लिफ्ट में एक घंटे तक फंसे रहे स्टीव स्मिथ, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज गुरुवार को मेलबर्न के एक होटल में लिफ्ट में फंस गये जहां उन्हें लगभग एक घंटा बिताने के लिये मजबूर होना पड़ा। इस दौरान स्मिथ और उनके साथी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने इस घटना की इंस्टाग्राम पर ‘लाइव स्ट्रीमिंग’ की ताकि बचाव कार्यों में मदद मिल सके। लाबुशेन ने एक रॉड की मदद से लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश करते हुए स्मिथ को कुछ चॉकलेट भी दी। तब वह होटल में तकनीशियनों की मदद का इंतजार कर रहे थे। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर पहली पोस्ट में कहा, ‘मैं अपनी मंजिल पर हूं। मैं यहां पर खड़ा हूं लेकिन दरवाजे नहीं खुल रहे हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘जाहिर तौर पर यह काम नहीं कर रहा है। मैंने दरवाजा खोलने की कोशिश की है। मैंने इस तरफ को खोल दिया है, दूसरी तरफ मार्नस (लाबुशेन) इसे खोलने की कोशिश कर रहा है, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ है।’ स्मिथ ने आगे लिखा, ‘मैंने जैसी शाम के बारे में सोचा था, ईमानदारी से कहूं तो यह वैसी नहीं रही।’ तकनीशियन ने आखिरकार जब दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की और स्मिथ बाहर निकले तो ऑस्ट्रेलियाई टीम के उनके साथियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। स्मिथ ने कहा, ‘सुरक्षित कमरे में पहुंच गया हूं। आखिकार लिफ्ट से बाहर निकल गया। वह निश्चित रूप से एक अनुभव था। वे 55 मिनट मैं शायद कभी वापस नहीं पाऊंगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/343tQON

श्रीनिवासन की बेटी ने TNCA चीफ पद से इस्तीफा दिया, बताई यह वजह

चेन्नईबीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन की बेटी ने गुरुवार को तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने ‘व्यावसायिक और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं’ पर ध्यान देने के लिए यह कदम उठाया है। रूपा ने सितंबर 2019 में टीएनसीए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था, वह भारत में किसी राज्य क्रिकेट संघ की प्रमुख बनने वाली पहली महिला बनीं थी। टीएनसीए सचिव आरएस रामास्वामी ने कहा, ‘रूपा गुरुनाथ ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। रूपा गुरुनाथ इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड में पूर्णकालिक निदेशक हैं और उनकी नेतृत्व में इंडिया सीमेंट्स ने अपने क्षेत्र में शीर्ष स्थान हासिल किया है।’ दिलचस्प बात यह है कि इस साल जून में बीसीसीआई के पूर्व आचरण अधिकारी एवं लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डीके जैन की रिपोर्ट में उन्हें ‘हितों के टकराव’ का संभावित दोषी पाया गया क्योंकि वह इंडिया सीमेंट्स का एक अभिन्न हिस्सा थीं। यह कंपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम चेन्नई सुपर किंग्स की मालिक है। रूपा ने अपनी ओर से शीर्ष परिषद, पदाधिकारियों और टीएनसीए के सदस्यों को उनके कार्यकाल के दौरान निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा, ‘सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट संघों में से एक के अध्यक्ष के रूप में सेवा करना मेरे लिए खुशी के साथ सच्चा सम्मान है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं इस अवसर पर शीर्ष परिषद के सभी सदस्यों, खिलाड़ियों, कर्मचारियों, शहर और जिलों के टीएनसीए के सदस्यों, दोस्तों और परिवार को मेरे कार्यकाल के दौरान उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देती हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sKyjA9

स्मृति मंधाना ICC बेस्ट T20 महिला प्लेयर की दौड़ में, इनसे मिलेगी टक्कर

दुबईभारत की सलामी बल्लेबाज को गुरुवार को तीन अन्य क्रिकेटरों के साथ आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) की वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला टी20 खिलाड़ी पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया। मंधाना के अलावा इंग्लैंड की क्रिकेटर टैमी ब्यूमोंट और नेट साइवर तथा आयरलैंड के गैबी लुईस इस पुरस्कार की अन्य दावेदार हैं। मंधाना ने 2021 में नौ टी20 मैचों में 31.87 की औसत से 255 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। भारत के किसी भी खिलाड़ी को हालांकि वर्ष 2021 के लिए आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर के लिए नामित नहीं किया गया है। बांग्लादेश के शाकिब अल हसन, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, दक्षिण अफ्रीका के जानेमन मलान और आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qEnrRF

जसप्रीत बुमराह के 'डबल-स्ट्राइक' से साउथ अफ्रीका मुश्किल में, जीत से छह विकेट दूर भारत

सेंचुरियन भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को उसी के घरेलू मैदान पर बैकफुट पर धकेल रखा है। कप्तान डील एल्गर अकेले ही जंग लड़ रहे हैं। और जीत और भारत में दूरी है सिर्फ छह विकेट की। सुपरस्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका जीत के लिए 305 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। और चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक उसका स्कोर है चार विकेट पर 94 रन। साउथ अफ्रीका के लिए वापसी मुश्किल है। विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं। पिच पर असमान उछाल है। तो खास तौर पर कमाल की बोलिंग कर रहे हैं। उनकी लेंथ कमाल है और लाइन सटीक। इसके साथ ही मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी लेंथ का सही इस्तेमाल कर रहे हैं। दिन के आखिर में शार्दुल ठाकुर ने उछाल भरी गेंद ने एल्गर को थोड़ा परेशान किया लेकिन वह किसी तरह खुद को संभाल गए। रोसी वेन डर डुसां संयम के साथ खेल रहे थे। उनका डिफेंस अच्छा था। लग रहा था कि वह कप्तान का अच्छा साथ देंगे। लेकिन एक चूक और पारी का अंत। वह जसप्रीत बुमराह की एक गेंद को छोड़ने लगे। गेंद ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ से कटकर अंदर आई। गेंद ऑफ स्टंप से जाकर लगी। वह 11 रन बनाकर पविलियन लौटे। नाइट वॉचमैन के रूप में केशव महाराज संभलकर खेल रहे थे। लेकिन बुमराह ने आखिरी ओवर में बोल्ड कर दिया। यह दिन की अंतिम गेंद भी साबित हुई। डीन एल्गर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। एल्गर बाकी बल्लेबाजों से अलग नजर आ रहे थे। जब तेज गेंदबाज लाइन में चूक करते तो एल्गर ने उनका पूरा फायदा उठाया। वह ड्राइव भी करते, फ्लिक भी करते। एक ऐसे ही शॉट पर उन्होंने अपनी हाफ सेंचुरी भी पूरी की। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले शमी ने दूसरी पारी में भारतीय टीम के लिए खाता खोला। उनकी शुरुआती दो गेंदों पर एडिन मार्करम को मौके मिले। लेकिन आखिर में उन्होंने बोल्ड कर कामयाबी हासिल की। कीगन पीटरसन ने एल्गर के साथ मिलकर साझेदारी तैयार करने की कोशिश की। उन्होंने शमी की गेंदों पर भी स्ट्रोक्स खेले। लेकिन मोहम्मद सिराज ने गेंदबाजी का दारोमदार संभालने के बाद इस पार्टनरशिप का अंत किया। उन्होंने कुछ इनस्विंग फेंककर बल्लेबाज को सेट किया और उसके बाद एक आउट स्विंग ने पीटरसन को आउट किया। गेंद ने पीटरसन के बल्ले का बाहरी किनारा लिया और ऋषभ पंत ने उसे दस्तानों में कैद कर लिया। एल्गर को इसके बाद कुछ समय से लिए वेन डर डुसां का साथ मिला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिे 40 रन की साझेदारी हुई। दिन के अंत में बुमराह ने दो करीबी झटके देकर साउथ अफ्रीका की पारी को पटरी से उतार दिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eycpI7

कोहली के लिए 'काल' बना ड्राइव शॉट... टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने दे डाली ऐसी सलाह

सेंचुरियनभारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि को ड्राइव करने में हिचक नहीं दिखानी चाहिए क्योंकि इससे उन्होंने ढेरों रन जुटाए हैं। इसके लिए उन्हें सही गेंद का चयन करना चाहिए। कोहली कवर ड्राइव या ऑफ ड्राइव करने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच दे रहे हैं और इसलिए इस संबंध में राठौड़ से सवाल किया गया था। राठौड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘इन शॉट से उन्होंने (कोहली) ने ढेरों रन जुटाये हैं और यह रन बनाने वाले शॉट हैं। उन्हें वह शॉट खेलने चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि जो आपका मजबूत पक्ष है वही आपकी कमजोरी भी बनती है। उन्हें ये शॉट खेलते समय बेहतर गेंद का चयन करना चाहिए।’ राठौड़ ने रन बनाने के लिए जूझ रहे चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा, ‘वे (पुजारा और रहाणे) अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रहे हैं। रहाणे आउट होने से पहले वास्तव में अच्छी लय में दिख रहे थे। पुजारा भी अच्छी लय में थे। उन्होंने अतीत में कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। ये सभी के लिये चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां हैं।’ राठौड़ ने कहा, ‘आपको धैर्य रखने की जरूरत है और जब तक वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, कोचिंग इकाई के रूप में हमें कोई परेशानी नहीं है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eB66n7

PKL 2021: दबंग दिल्ली जीता, गुजरात और यूपी योद्धा का मैच टाई छूटा

बेंगलुरुनवीन कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ने बुधवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के एकतरफा मुकाबले में गत चैंपियन बंगाल वारियर्स को 52–35 से हराया।गुजरात जाइंट्स और के बीच खेला गया एक अन्य मैच 32-32 से टाई रहा। ने मैच में अधिकतर समय बढ़त बनाए रखी थी और मध्यांतर तक वह 20-14 से अच्छी बढ़त पर था। यूपी योद्धा ने हालांकि दूसरे हाफ में जबर्दस्त वापसी की। दिल्ली और बंगाल के मैच में नवीन ने पीकेएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 25 रेड में 24 अंक जुटाए। इससे दबंग दिल्ली ने पिछले सत्र के फाइनल में इसी टीम के खिलाफ हार का बदला चुकता कर दिया। बंगाल वारियर्स के पास नवीन का कोई जवाब नहीं था और उन्हें विरोधी टीम के डिफेंस को भेदने में कोई परेशानी नहीं हुई। नवीन के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दिल्ली की टीम ने शुरुआती 12 मिनट में ही दो बार विरोधी टीम को ‘आलआउट’ करके 21-7 की बड़ी बढ़त बना ली। नवीन ने जल्द ही लीग में अपना लगातार 25वां सुपर 10 (10 अंक) बनाया और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pANObY

रफ्तार के नाम रहा सेंचुरियन टेस्ट का तीसरा दिन, भारत ने कसा साउथ अफ्रीका पर शिकंजा

सेंचुरियन मोहम्मद शमी () की अगुआई में तेज गेंदबाजों ने विकेटों के पतझड़ के बीच भारत को साउथ अफ्रीका () के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मंगलवार को यहां पहली पारी में बड़ी बढ़त दिलाई। दूसरे दिन लगातार बारिश होने (Rain in South Africa) के कारण पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिल रही थी। दिन भर में 268 रन बने और 18 विकेट गिरे। भारतीय टीम सुबह तीन विकेट पर 272 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 327 रन तक ही पहुंच पाई लेकिन उसने साउथ अफ्रीका को 197 रन पर आउट करके 130 रन की मजबूत बढ़त ली। दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरा भारत भारत को दिन के अंतिम सत्र में फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा। उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 16 रन बनाये हैं और उसकी कुल बढ़त 146 रन की हो गई है। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले केएल राहुल (KL Rahul) पांच रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। पेसर्स का जलवा सुबह एनगिडी (Lungi Ngidi, 71 रन देकर छह) और कागिसो रबाडा (Kagiso Rabada, 72 रन देकर तीन) भारत के बाकी बचे सात विकेट 55 रन के अंदर निकाले तो बाद में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के चोटिल होने के बावजूद भारतीय तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया। शमी (Shami) ने 44 रन देकर पांच विकेट लिए तो बुमराह (, 16 रन देकर दो) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur, 51 रन देकर दो) ने दो – दो जबकि मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj, 45 रन देकर एक) ने एक विकेट हासिल किया। बावुमा ने बनाई हाफ सेंचुरी साउथ अफ्रीका तेम्बा बावुमा (Temba Bawuma, 52) और क्विंटन डिकॉक (34) के बीच पांचवें विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी के दौरान ही कुछ अच्छी स्थिति में दिखा। भारत की दूसरी पारी में मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) केवल चार रन बनाकर मार्कों जेनसन की पहली गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। अपना पहला मैच खेल रहे जेनसन के पास हैटट्रिक का मौका था क्योंकि उन्होंने भारत की पहली पारी में आखिरी विकेट लिया था लेकिन नाइटवॉचमैन शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur, नाबाद चार) ने उन्हें यह उपलब्धि हासिल नहीं करने दी। एल्गर बने पहला शिकार साउथ अफ्रीकी पारी में बुमराह ने पारी की पांचवीं गेंद पर ही कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar, एक) को विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। शमी ने लंच के बाद तीसरी गेंद पर कीगन पीटरसन (15) को बोल्ड किया। उनकी लगभग हाफ वॉली पर की गई गेंद बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों में समा गई। इसके बाद उन्होंने एडेन मार्कराम (13) के ऑफ स्टंप से गिल्लियां बिखेरी। बुमराह को लगी चोट बुमराह को टखना मुड़ने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा लेकिन उनकी जगह गेंद संभालने वाले सिराज ने आते ही रॉसी वान डर डुसेन (तीन) को गली में अंजिक्य रहाणे के हाथों कैच कराकर स्कोर चार विकेट पर 32 रन कर दिया। उन्हें अगली गेंद पर डिकॉक का विकेट भी मिल जाता लेकिन राहुल तीसरी स्लिप में कैच नहीं ले पाए। इसके बाद बावुमा और डिकॉक ने कुछ अच्छे शॉट लगाए। शुरू हुई साझेदारी पर आगे न बढ़ी बावुमा ने सिराज (Mohammad Siraj) पर दो चौके जड़कर अपना आत्मविश्वास जगाया और शार्दुल ठाकुर पर भी लगातार दो चौके लगाए। इस बीच डिकॉक ने लॉन्ग ऑफ पर छक्का लगाया। दिन का दर्शनीय शॉट हालांकि बावुमा (Bawuma) का तीसरे सत्र में ठाकुर पर लगाया स्ट्रेट ड्राइव था। इससे पहले हालांकि डिकॉक (De Kock) ने ठाकुर की गेंद अपने विकेटों पर खेली जिससे बावुमा के साथ उनकी साझेदारी का अंत हुआ। चाय के विश्राम के बाद शमी ने वियान मुल्डेर (12) को विकेट के पीछे कैच कराया। बावुमा ने शमी पर खूबसूरत चौका लगाकर 16वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया लेकिन एक गेंद बाद विकेटकीपर को कैच दे बैठे। पंत ने पूरे किए 100 शिकार ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इस कैच से टेस्ट मैचों में 100 शिकार पूरे किए। रबाडा (25) और अपना पहला टेस्ट खेल रहे मार्को जेनसन (19) ने आठवें विकेट के लिए 37 रन की विश्वसनीय साझेदारी की। ठाकुर ने जेनसन को पगबाधा करके यह भागीदारी भी खत्म की जबकि शमी ने रबाडा के रूप में पारी का पांचवां और टेस्ट मैचों में 200वां विकेट लिया। बुमराह की गैर-मौजूदगी का फायदा साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने इस बीच बुमराह (Bumrah) की अनुपस्थिति का भी फायदा उठाया जिन्हें अपने छठे ओवर के दौरान टखने में मोच आने के कारण मैदान छोड़ना पड़ा था। उन्होंने तीसरे सत्र में गेंदबाजी की और केशव महाराज (12) का विकेट लेकर साउथ अफ्रीका की पारी का अंत किया। तेज पिच पर दिखाया दम सुपरस्पोर्ट पार्क की पिच पर सुबह के सत्र में एनगिडी और रबाडा ने जलवा दिखाया। इन दोनों ने पिच से मिल रही तेजी और उछाल के बीच लगातार फुललेंथ गेंदें की। रबाडा ने राहुल को हालांकि शॉर्ट पिच गेंद पर आउट करके भारत को सुबह पहला झटका दिया। रहाणे हाफ सेंचुरी से चूके राहुल (Rahul) पसली की ऊंचाई तक उठी गेंद को पुल नहीं कर पाए और विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) को आसान कैच दे बैठे। अंजिक्य रहाणे (48) अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये। उन्होंने एनगिडी की लेंथ वाली गेंद को ड्राइव करने का प्रयास किया लेकिन वह बल्ले का किनारा लेकर डिकॉक के सुरक्षित दस्तानों में समा गई। भारत का स्कोर पहुंचा 327 रविचंद्रन अश्विन (चार) के लिए रबाडा की अतिरिक्त उछाल लेती गेंद बल्ले का किनारा लेकर हवा में लहरा गई। एनगिडी की कोण लेती गेंद पंत (आठ) के बल्ले और पैड से लगकर फारवर्ड शार्ट लेग के क्षेत्ररक्षक के पास गई। ठाकुर भी चार रन ही बना पाये। बुमराह (14) और शमी (आठ) ने दो – दो चौके लगाकर स्कोर 327 रन तक पहुंचाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z31ZK9

PKL: पटना पाइरेट्स की एकतरफा जीत, पुणेरी पल्टन को 38-26 से किया पस्त

बेंगलुरु तीन बार के चैंपियन पटना पाइरेट्स ने मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग के आठवें सत्र के मुकाबले में पुणेरी पल्टन को आसानी से 38-26 से हरा दिया। सचिन ने पटना पाइरेट्स की ओर से सुपर 10 (10 अंक) बनाया और टीम की सुनील (चार अंक), मोहम्मदरेजा चियानेह (तीन अंक) और सजिन सी (तीन अंक) की डिफेंस तिकड़ी ने उनका अच्छा साथ दिया। युवा खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के बावजूद अच्छे रेडर की कमी पुणेरी पल्टन के लिए चिंता की बात है जिसे तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। सभी की नजरें पुणे के स्टार राहुल चौधरी पर थी लेकिन कोच अनूप कुमार ने पहले हाफ में ही उनकी जगह युवा मोहित गोयत को उतार दिया। पटना की टीम पर मध्यांतर से छह मिनट पहले आल आउट का खतरा मंडरा रहा था लेकिन सजिन ने सुपर टैकल के साथ टीम को लय प्रदान की। पटना की टीम मध्यांतर तक स्कोर 14-14 करने में सफल रही। दूसरे हाफ में पटना की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दिन के एक अन्य मैच में मीतू और रोहित गूलिया के शानदार प्रदर्शन की बदौलत हरियाणा स्टीलर्स ने करीबी मुकाबले में तेलुगु टाइटंस को 39-37 से शिकस्त दी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z7sb68

Monday, December 27, 2021

AUS vs ENG 3rd Test Day 3 LIVE: हैट्रिक हार के करीब इंग्लैंड, क्या कर पाएगा कमबैक?

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट का आज तीसरा दिन है। इंग्लैंड की टीम एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे फिसड्डी साबित हुई और स्टंप्स तक खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने चार विकेट खोकर 31 रन बनाए। टीम अभी भी 51 रनों से पीछे है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। देखने वाली बात होगी कि इंग्लैंड कहां तक संघर्ष कर पाता है। दिन की शुरुआत जो रूट (12) और बेन स्टोक्स (2) ने की है। इससे पहले कोविड-19 के मामले आने के बाद दूसरे दिन का खेल आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ है, क्योंकि इंग्लैंड के कैंप में चार लोग संक्रमित पाए गए थे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले सत्र की शुरुआत करते हुए जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के 185 रनों के जवाब में 87.5 ओवर में 267 रन बनाए, जिससे ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 82 रनों की बढ़त हासिल हुई। इससे पहले, दूसरे दिन की शुरुआत करने आए ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने संभलकर रन बनाना शुरू किया, लेकिन नाइटवॉचमैन नाथन लियोन 10 रन बनाकर रॉबिनसन की गेंद पर जोस बटलर को कैच थमा बैठे। इसके बाद, मार्कस हैरिस के साथ टेस्ट रैंकिंग में नए नंबर 1 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। मार्क वुड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे लाबुशेन (1) रन पर ही पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद, इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई और बल्लेबाजों ने एक बार फिर से निराश कर दिया। मार्कस हैरिस (76), स्टीव स्मिथ (16), डेविड वार्नर (38) और कप्तान पैट कमिंस (21) रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि स्टार्क ने टीम के लिए 24 रनों की अहम पारी खेल नाबाद रहे और इस तरह से मेजबान टीम को 82 रनों की बढ़त मिल गई। इसके बाद, इंग्लैंड के बल्लेबाज खेल के अंतिम घंटे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के हमले से नहीं बच सके और स्टार्क ने जाक क्राउली को 5 रनों पर आउट कर दिया। अगली ही गेंद पर उन्होंने फॉर्म में चल रहे डेविड मलान को भी अपना शिकार बना लिया। गेंदबाजी में बदलाव करने के कारण बोलैंड ने सलामी बल्लेबाज हसीब हमीद (7) और जैक लीच (0) को एक ही ओवर में आउट कर दिया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रूट (12) और बेन स्टोक्स (2) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया एशेज में एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JxKHtw

SA के लिए भी काल बनेंगे 'लॉर्ड' शार्दुल, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में मचाया था कोहराम

सेंचुरियनटेस्ट क्रिकेट में शार्दुल ठाकुर की शुरुआत अच्छी रही है और भारत का यह तेज गेंदबाजी आलराउंडर आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में अपने प्रभावशाली प्रदर्शन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भी दोहराना चाहता है। बेहतर बल्लेबाजी कौशल के कारण भारतीय टीम प्रबंधन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यहां चल रहे पहले टेस्ट में ठाकुर को इशांत शर्मा और उमेश यादव पर तरजीह दी है। शार्दुल ने टीम के अपने साथी रविचंद्रन अश्विन से बात करते हुए ‘बीसीसीआई.टीवी’ से कहा, ‘मैं अपने प्रदर्शन को लेकर उत्सुक हूं। मैं इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया में सफल रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दक्षिण अफ्रीका में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों में योगदान देकर मुझे खुशी होगी।’ भारत के लिए सभी प्रारूपों में 43 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 67 विकेट चटकाने के अलावा 366 रन बनाने वाले शार्दुल का मानना है कि आत्मविश्वास महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा, ‘मुझे गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में अपने खेल को लेकर योजना बनाना पसंद है। जब मैं मैदान पर उतरता हूं तो मेरे लिए आत्मविश्वास ही सब कुछ है।' उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप सफेद गेंद का क्रिकेट खेल रहे हैं तो आप यॉर्कर के बारे में सोचते हैं। इसलिए यॉर्कर फेंकने के लिए में पूरे आत्मविश्वास के साथ जाता हूं जो एक खिलाड़ी के रूप में मेरे लिए महत्वपूर्ण है।’ मुंबई के इस क्रिकेटर ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसा खिलाड़ी बनना है जो हमेशा टीम की जीत में योगदान दे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z4ttyM

भारत और पाकिस्तान में हो सकता है U19 एशिया कप का फाइनल, ब्लू आर्मी के पास होगा बदला का मौका!

दुबईभारत ने सोमवार को अफगानिस्तान पर 4 विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। बावा (नाबाद 43) और ताम्बे (नाबाद 35) ने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि भारत छह विकेट पर 197 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन इन दोनों ने अच्छी तरह से अपनी भूमिका निभायी जिससे भारतीय टीम ने 10 गेंद शेष रहते ही 260 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया। टूर्नामेंट में एक रोचक संयोग बन रहा है। दरअसल, भारत और पाकिस्तान दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं और नॉकआउट मुकाबले में अलग-अलग टीमों से भिड़ेंगे। अगर दोनों टीमें जीतती हैं तो 31 दिसंबर को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हो सकती हैं। यहां भारत के पास पाकिस्तान से बदला लेने का मौका मिल सकता है। टूर्नामेंट में लीग चरण में भिड़ंत हुई थी, जहां पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। इससे पहले अच्छी फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज हरनूर पन्नू (65) और उनके साथी अंगकृष रघुवंशी (35) ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। मध्यक्रम में हालांकि कप्तान यश ढुल (26) और निशांत सिंधु (19) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये जिसके बाद बावा और ताम्बे ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली। इस जीत से भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने अपने सभी मैच जीते। भारत सेमीफाइनल में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा। इन दोनों के बीच मंगलवार को होने वाले मैच के विजेता से ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा। भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा है इसलिए वह सेमीफाइनल में दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगा। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद सुलिमान सफी की 73 रन की धैर्यपूर्ण पारी और एजाज अहमद अहमदजई की 68 गेंदों पर नाबाद 86 रन की तूफानी पारी से चार विकेट पर 259 रन बनाये। भारत ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की और छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बना दिये। हरनूर और रघुवंशी ने गेंद को लगातार सीमा रेखा तक पहुंचाया। हरनूर ने अपनी पारी में आठ चौके और रघुवंशी ने छह चौके लगाये। बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद (43 रन देकर चार विकेट) ने रघुवंशी को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद हरनूर और शेक राशीद (छह) भी पवेलियन लौट गये जिससे स्कोर तीन विकेट पर 116 रन हो गया। कप्तान ढुल और सिंधु ने पारी संवारने का प्रयास किया। खालिल खलील ने सिंधु को आउट कर दिया जिससे स्कोर चार विकेट पर 162 रन हो गया। नूर अहमद ने ढुल को आउट करके अपना तीसरा विकेट लिया और फिर अराध्य यादव (12) को पगबाधा आउट करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। ऐसी परिस्थितियों में बावा और ताम्बे ने धैर्य से काम लिया और अपनी टीम को अंतिम चार में पहुंचाया। ताम्बे ने विजयी चौका लगाया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mCdjrr

Sunday, December 26, 2021

LIVE Cricket Score, Ashes 2021-22, Australia vs England 3rd Test Day 2 at Melbourne

Day 1 report: England’s earnest dressing-room discussions about improving shot selection failed to bear fruit on Sunday’s opening day of the third Ashes cricket Test, as shambolic batting delivered a Boxing Day feast of wickets for Australia at Melbourne Cricket Ground.

England face more “honest” discussions after they were bowled out for 185 on Sunday. Australia reached 61-1 at stumps.

Australian captain Pat Cummins (L) and England captain Joe Root (R) pose with the Ashes trophy at the Gabba cricket ground ahead of the first Ashes cricket test in Brisbane. Australia, Sun. 5 December, 2021 (AP Photo/Tertius Pickard)

Admittedly England, humiliated in a 275-run defeat in Adelaide, faced a tough task to bounce back on Sunday. Australia captain Pat Cummins won the toss and invited under-siege England to bat first on a green-tinged, seaming MCG pitch.

England were 61-3 at lunch. By tea, the tourists were 128-6, having lost the key wicket of skipper Joe Root for 50.

England’s resistance with the bat lasted just 65.1 overs. World No.1-ranked bowler Cummins (3-36), spinner Nathan Lyon (3-36) and left-arm quick Mitchell Starc (2-54) combined to keep the pressure on England’s batters.

A loose shot outside off stump by Root, a questionable cut by Ben Stokes, and a wild heave by Jos Buttler will attract heavy attention from England’s press after another difficult day for the tourists, who trail two-nil in the five-match series.

Johnny Bairstow, who scored 35, said Australia was handed a huge advantage by winning the toss. But he conceded England’s batters needed to lift.

“Both teams were looking to bowl first. It was overcast with the weather conditions this morning and the pitch was green,” Bairstow said. “We’ve got to get a bit stronger and tougher with our dismissals. We spoke about that. That’s just being honest with ourselves.”

Asked if he was disappointed with the shot selection of Buttler and Stokes, Bairstow said players were instructed to play their natural games.

“Naturally the execution of those (shots) wasn’t there today. They and we will look back on (those shots) and probably reassess next time,” Bairstow said.

Rain delayed the start of play for 30 minutes before Cummins ripped through England’s top order on his return to the team after being ruled out for the second test at Adelaide due to being a close contact of a positive COVID case.

The skipper first removed Haseeb Hameed without scoring and then had Zak Crawley caught at gully for 12.

Dawid Malan added 48 for third wicket with Root, before Cummins was rewarded in the final over before lunch, as Malan was caught at first slip for 14.

Australia claimed another three wickets in the middle session, dismissing the dangerous duo of Root and Stokes (25). The departure of Buttler for three, after aiming a wild slog to deep mid-wicket off the bowling of Lyon in the last over before tea, summed up England’s struggles against Australia’s disciplined bowling.

World No.2-ranked batsman Root added to his side’s woes outside off stump by offering a catch to wicketkeeper Alex Carey off the bowling of Mitchell Starc at 82-4.

Stokes tried to lift England’s scoring rate by launching into an aggressive cut shot off the bowling of Cameron Green, but the left-hander was caught at gully at 115-5.

Debutant Scott Boland, playing at his home-state ground, claimed his first test wicket by trapping Mark Wood leg before to the delight of the 57,100 fans at the MCG.

Bairstow fell over as he edged a bouncer from Starc to gully at 159-8. Lyon removed tailenders Jack Leach (13) and Ollie Robinson (22).

David Warner and Marcus Harris (20 not out) shared an opening stand of 57 for Australia. Warner was caught at gully off the bowling of Jimmy Anderson for 38.

Harris required medical attention during the following over after being struck on the hand by a bouncer from Stokes, but survived to the end of play with nightwatchman Nathan Lyon to leave the hosts in the ascendancy again this series.

Boland, who is only the second Indigenous player to represent Australia’s men’s test-cricket side, said Australia’s bowlers worked hard to make England’s batters play.

“We tried to keep it really full in the first session,” Boland said. "Their batters were pretty conscious about trying to leave the ball so we tried to keep attacking them as much as we could and we were judging ourselves on how much we could make them play.”

With inputs from AP 



from Firstpost Sports Latest News https://ift.tt/32vresx

टीम इंडिया के किस प्लान ने पहले दिन मचाया धमाल? मयंक अग्रवाल ने किया खुलासा

सेंचुरियन भारतीय सलामी बल्लेबाज ने रविवार को कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों ने योजना का कार्यान्वयन अच्छी तरह कर यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के शुरुआती दिन मेजबानों को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ने बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद स्टंप तक तीन विकेट पर 272 रन बना लिए जिसमें 122 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके सलामी जोड़ीदार अग्रवाल ने 60 रन का योगदान दिया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी 40 रन बना लिए। अग्रवाल ने दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘योजना थी कि पूरे अनुशासित बने रहें और उन्हीं गेंदों को खेले जो स्टंप के करीब आ रही हों और बाहर जाती ज्यादा से ज्यादा गेंदों को छोड़ दें। हम ऐसा कर सके।’ उन्होंने कहा, ‘तीन विकेट पर 272 रन के स्कोर का श्रेय हमारी बल्लेबाजी इकाई को जाता है, हमने अच्छा खेल दिखाया। योजना थी कि जो क्रीज पर जम जाए, वह खेलता रहेगा और राहुल भाई ने ऐसा किया।’ राहुल के शतक के अलावा भारत के लिए भागीदारियां भी अहम रही। उन्होंने कहा, ‘राहुल का शतक जड़ना अहम था। हमने भागीदारियां निभायीं और वो भी अहम थी। उन्होंने पहले मेरे साथ भागीदारी की और विराट भाई ने भी की और फिर रहाणे के साथ। मैं उम्मीद करता हूं कि वे ऐसा करना जारी रखें।’ उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने मैदान पर मैच से पूर्व काफी अभ्यास सत्र किए और मध्य विकेट पर भी ताकि परिस्थितियों का अंदाजा लग सके। यह पूछने पर कि भारत के लिए आदर्श स्कोर क्या होगा तो उन्होंने कहा, ‘हम ज्यादा से ज्यादा रन जुटाना चाहते हैं ताकि खुद को अच्छी स्थिति में पहुंचा सकें। कल पहला घंटा अहम होगा। अगर हम इसमें अच्छा करते हैं तो हम दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बना सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘शुरू में थोड़ी नमी थी, इससे कुछ गेंद फिसल भी रही थीं लेकिन जैसे जैसे दिन बढ़ता गया, यह बेहतर हो गया।’ नए कोच राहुल द्रविड़ के टीम पर प्रभाव के बारे में उन्होंने कहा, ‘खिलाड़ियों के साथ उकनी बातचीत अनुशासन के साथ खेलने के बारे में थी।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3Hekhe8

38 की उम्र में वापसी कर रहा चैंपियन भारतीय बोलर, इस टीम में हुआ शामिल

नई दिल्लीभारत के पूर्व तेज गेंदबाज एस को आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए केरल की 24 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। 38 वर्षीय खिलाड़ी लगभग नौ साल के अंतराल के बाद रेड-बॉल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। श्रीसंत ने आखिरी बार 2013 में प्रथम श्रेणी मैच खेला था, जब उन्हें मुंबई के खिलाफ शेष भारत के लिए ईरानी कप में खेलते हुए देखा गया था। 2013 के आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग घोटाले में अपनी कथित संलिप्तता के लिए सात साल के निलंबन रहने के बाद, अनुभवी तेज गेंदबाज केरल की टीम में जगह पाने के बाद खुशी जाहिर की है। श्रीसंत ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, ‘9 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी करके अच्छा लग रहा है। मेरे प्यारे राज्य के लिए वास्तव में आप सभी का आभारी हूं।’ 2013 में श्रीसंत कथित रूप से आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग कांड में शामिल थे, जहां उन्हें अजीत चंदीला और अंकित चव्हाण के साथ दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। श्रीसंत पर आईपीएल के सातवें सीजन के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगाया गया था, लेकिन सबूतों के अभाव में उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था। उनपर लगा प्रतिबंध 13 सितंबर, 2020 को समाप्त हो गया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3z3nsT5

बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, पूर्व कप्तान का हुआ निधन

लंदन इंग्लैंड के (Ray Illingworth) का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इलिंगवर्थ 1970 -71 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम के कप्तान थे। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। यॉर्कशर काउंटी ने उनके निधन की जानकारी दी जिसके लिए वह खेला करते थे। यॉर्कशर ने ट्वीट किया , 'रे के परिवार और यॉर्कशर परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति।' इलिंगवर्थ ने 1958 से 1973 के बीच इंग्लैंड के लिए 61 टेस्ट खेलकर 1836 रन बनाए और 122 विकेट लिए। उन्होंने 31 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी करके 12 जीते। आठ जून 1932 को जन्मे इलिंगवर्थ ने क्रिकेट करियर की शुरुआत स्थानीय क्लब फार्सले से किया था। उन्होंने यॉर्कशर काउंटी के लिए 1951 में डेब्यू किया। काउंटी के लिए खेलते हुए उन्होंने डेब्यू मैच में अर्धशतकीय पारी खेली। तेज गेंदबाजी से करियर की शुरुआत करने वाले इलिंगविर्थ बाद में ऑफ स्पिनर बन गए। वह बतौर ऑलराउंडर खेलते थे। इस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज (AUS v ENG Ashes) सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमें 26 दिसंबर से तीसरे टेस्ट मैच में आमने सामने होंगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती दोनों टेस्ट जीतकर 2-0 से आगे है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3prHrI7

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल : तमिलनाडु की नजर दूसरे खिताब पर, हिमाचल को कप्तान ऋषि धवन से आस

जयपुर तमिलनाडु की टीम रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी (वनडे) टूर्नामेंट के फाइनल में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी। ऋषि धवन की अगुआई वाली हिमाचल प्रदेश की टीम ने सेमीफाइनल में सेना को 77 रन से करारी शिकस्त दी थी। दूसरी तरफ तमिलनाडु ने आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया था। इस सत्र में शुरू में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट जीतने वाली तमिलनाडु की टीम विजय हजारे ट्रॉफी जीतकर दूसरा खिताब हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध होगी। तमिलनाडु की टीम ने अब तक खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन किया है। बाबा अपराजित ने दक्षिण अफ्रीका में भारत ए के दौरे से लौटने के बाद अच्छा खेल दिखाया है। कर्नाटक के खिलाफ शतक जड़ने वाले सलामी बल्लेबाज एन जगदीशन पिछले मैच की असफलता को भुलाकर बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। उसके बल्लेबाजी क्रम में अपराजित के जुड़वां भाई और पिछले मैच में अर्धशतक जड़ने वाले बाबा इंद्रजीत, कप्तान विजय शंकर, अनुभवी दिनेश कार्तिक, आक्रामक बल्लेबाज शाहरुख खान और वॉशिंगटन सुंदर शामिल हैं। वॉशिंगटन ने सेमीफाइनल में 70 रन की शानदार पारी खेली थी। हिमाचल के अपेक्षाकृत कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण को इन बल्लेबाजों पर हावी होने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। तमिलनाडु के तीनों स्पिनरों साई किशोर, एम सिद्धार्थ और वाशिंगटन का सामना करना भी हिमाचल के बल्लेबाजों के लिये आसान नहीं होगा। हिमाचल के लिए कप्तान ऋषि धवन का प्रदर्शन काफी मायने रखता है। अगर उनकी टीम को पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतनी है तो धवन को बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हिमाचल की टीम प्रशांत चोपड़ा की फॉर्म से खुश होगी जिन्होंने क्वॉर्टर फाइनल और सेमीफाइनल में मैच विजेता पारियां (क्रमश: 99 और 78 रन) खेली थी। चोपड़ा फाइनल में भी अपनी इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हिमाचल के अन्य बल्लेबाजों शुभम अरोड़ा, दिग्विजय रांगी, अमित कुमार और आकाश वशिष्ठ को भी हालांकि इस महत्वपूर्ण मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33Xg14y

गांगुली के खास शागिर्द थे हरभजन सिंह, अपने लाड़ले के संन्यास पर क्या बोले दादा?

नई दिल्लीबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संन्यास लेने वाले हरभजन सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इस अनुभवी ऑफ स्पिनर के एक पहलू ‘प्रदर्शन करने की भूख’ ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया। बीसीसीआई के बयान में गांगुली ने कहा, ‘मैं हरभजन सिंह को शानदार करियर के लिए बधाई देता हूं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना किया है लेकिन भज्जी हार मानने वालों में नहीं है। उन्होंने कई सारी बाधाओं को पार किया और कई झटकों को पीछे छोड़कर हर बार उठ खड़े हुए। मुझे उनके बारे में सबसे ज्यादा जिस चीज ने प्रेरित किया, वो उनकी प्रदर्शन करने की भूख थी।’ उन्होंने कहा, ‘उनकी ताकत उनकी हिम्मत थी। वह हमेशा ही जुनूनी रहते थे और उनके अपार आत्मविश्वास का मतलब था कि वह कभी भी चुनौती से कतराते नहीं थे। वह हमेशा ड्रेसिंग रूम का माहौल हल्का रखते और यह सचमुच काफी महत्वपूर्ण होता है।’ गांगुली ने हरभजन के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन के बारे में कहा कि यह ऑफ स्पिनर हमेशा ‘कप्तान के लिए पसंदीदा’ रहा। उन्होंने कहा, ‘मैंने जो देखा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2001 में उनकी पहली टेस्ट श्रृंखला बेहतरीन थी, जिसमें एक ही गेंदबाज ने अकेले दम पर श्रृंखला जीत ली। वह कप्तान के पसंदीदा थे। गेंदबाज के तौर पर, वह डीप में क्षेत्ररक्षकों को रखना पसंद नहीं करते थे। भज्जी पूर्ण मैच विजेता रहे हैं। उसने जो हासिल किया है, उसे उस पर गर्व होना चाहिए। मैं उसे कहना चाहता हूं कि उसकी जिंदगी की नई पारी भी इतनी ही रोमांचक होगी।’ बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, ‘हरभजन सिंह का टीम इंडिया के साथ करियर शानदार रहा। वह देश और विदेश में कई यादगार जीत का हिस्सा रहे हैं। वह काफी जुनूनी क्रिकेट खेलते थे। जब टीम दबाव में होती तो उनका जुझारू जज्बा और भारत के लिये प्रदर्शन करने का उत्साह हमेशा अलग रहा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yUIFia

भज्जी के सजदे में झुका वर्ल्ड क्रिकेट, सचिन समेत कई दिग्गज बोले- हैप्पी रिटायरमेंट

नई दिल्लीभारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहते ही क्रिकेट जगत से उन्हें शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई और सभी ने खेल में उनके योगदान की सराहना की। हरभजन ने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में दो विश्व कप (टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011) जीते। उन्होंने 103 टेस्ट में 417 और 236 वनडे में 269 विकेट लिए, उन्होंने 28 टी-20 मैचों में 25 विकेट चटकाए।

भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में शुमार हरभजन सिंह ने अपने 23 साल लंबे क्रिकेट करियर को शुक्रवार को खत्म करने का ऐलान किया। अपने पसंदीदा क्रिकेटर के रिटायरमेंट पर कई दिग्गजों ने शुभकामनाएं दी है।


भज्जी के सजदे में झुका वर्ल्ड क्रिकेट, सचिन समेत कई दिग्गज बोले- हैप्पी रिटायरमेंट

नई दिल्ली

भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के क्रिकेट के हर प्रारूप को अलविदा कहते ही क्रिकेट जगत से उन्हें शुभकामनाएं मिलनी शुरू हो गई और सभी ने खेल में उनके योगदान की सराहना की। हरभजन ने 18 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में दो विश्व कप (टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011) जीते। उन्होंने 103 टेस्ट में 417 और 236 वनडे में 269 विकेट लिए, उन्होंने 28 टी-20 मैचों में 25 विकेट चटकाए।





from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qqEzua

विजय हजारे ट्रॉफी 2021: इन दो टीमों के बीच होगी फाइनल की जंग

जयपुर विजय हजारे ट्रॉफी वनडे चैंपियनशिप के दोनों फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। खिताबी मुकाबला तमिलनाडु और हिमाचल प्रदेश के बीच खेला जाएगा। तमिलनाडु ने जहां सौराष्ट्र को सेमीफाइनल में हराया तो हिमाचल प्रदेश ने सेना को मात दी। बाबा अपराजित के 122 रन की मदद से तमिलनाडु ने सौराष्ट्र को दो विकेट से हराया। इससे पहले शेल्डन जैक्सन की 134 रन की शानदार पारी से सौराष्ट्र ने आठ विकेट पर 310 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था, लेकिन अपराजित की शतकीय पारी के साथ उनके भाई इंद्रजीत (50) और वाशिंगटन सुंदर (70) की अर्धशतकीय पारियों के बाद तमिलनाडु ने यह लक्ष्य अंतिम गेंद तक हासिल कर लिया। इसके जवाब में सेना की टीम 46.1 ओवर में 204 रन पर सिमट गई, जिसमें धवन ने 8.1 ओवर में 27 रन देकर चार विकेट झटके। इससे पहले धवन को आकाश वशिष्ठ का अच्छ सहयोग मिला। धवन ने अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का जड़ा जबकि वशिष्ठ ने 29 गेंद में 45 रन की तेज तर्रार पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। हिमाचल प्रदेश ने दिन के दूसरे ओवर में शुभमन अरोड़ा का विकेट गंवा दिया। इसके बाद प्रशांत चोपड़ा (109 गेंद में 78 रन) और दिग्विजय रंगी (59 गेंद में 37 रन) आउट हुए। इससे टीम की शुरूआत धीमी रही जो 22.2 ओवर में 100 रन तक पहुंची। रन गति तेज करने के प्रयास में हिमाचल ने मध्य के ओवरों में 24 रन के अंदर तीन विकेट गंवा दिए और उसका स्कोर चार विकेट पर 106 रन था। ऑफ स्पिनर राहुल सिंह ने रंगी को आउट किया जबकि निखल गंगटा (16) रन आउट हो गए। सेना के तेज गेंदबाज दिवेश पठानिया ने फिर अमित कुमार को शून्य पर आउट कर दिया जिससे हिमाचल की टीम मुश्किल में थी, लेकिन धवन ने टीम को संभाला और चोपड़ा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिये 88 रन की साझेदारी निभाई।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EuvJk2

SAvIND: अय्यर-रहाणे और विहारी में से कोई एक ही खेलेगा, क्या पांच बोलर्स के साथ उतरेगा भारत?

केलसेंचुरियनभारतीय उपकप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में पांच गेंदबाजों की रणनीति के साथ बरकरार रहेगी, लेकिन स्वीकार किया कि पांचवें नंबर के लिए अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर के बीच फैसला करना मुश्किल होगा। राहुल ने वर्चुअल मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ‘प्रत्येक टीम टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट झटकना चाहती है। हम भी इस रणनीति का इस्तेमाल कर चुके हैं और इससे हमने विदेश में जो भी मैच खेले हैं, प्रत्येक में मदद मिली है।’ टेस्ट सीरीज से पहले यह पूछने पर कि क्या चार गेंदबाजों को खिलाना टीम के वर्कलोड की समस्या बन जाती है (जिससे लाइन अप में एक अतिरिक्त बल्लेबाज को शामिल किया जा सकता है) तो उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। इस सीनियर सलामी बल्लेबाज ने स्पष्ट किया कि चौथा तेज गेंदबाज खेलेगा, उन्होंने कहा, ‘पांच गेंदबाजों से कार्यभार के प्रबंध में भी थोड़ी आसानी हो जाती है और जब आपके पास इस तरह का कौशल (भारतीय टीम में) तो मुझे लगता है कि हम इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।’ शार्दुल ठाकुर अपने बेहतरीन बल्लेबाजी कौशल से सीनियर गेंदबाज इशांत शर्मा से आगे हो जाते हैं, इसका मतलब हो सकता है कि अय्यर, रहाणे और हनुमा विहारी में से एक को ही मौका मिल सकता है क्योंकि राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और ऋषभ पंत का चयन तो होगा ही। राहुल ने कहा, ‘निश्चित रूप से इस पर फैसला करना मुश्किल है। अजिंक्य के बारे में बात करूं तो वह टेस्ट टीम का एक अहम सदस्य रहे हैं जिन्होंने अपने करियर में बहुत बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले 15 से 18 महीनों में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। लॉर्ड्स में पुजारा के साथ वो भागीदारी हमारे लिए टेस्ट मैच जीतने के लिए काफी अहम थी।’ उन्होंने कहा, ‘श्रेयस ने निश्चित रूप से अपने मौके का फायदा उठाया और कानपुर में एक अर्धशतक के साथ एक शानदार शतक जड़ा और वह काफी रोमांचित है। हनुमा ने भी हमारे लिए ऐसा ही किया है, इसलिए यह मुश्किल फैसला होगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qr2A4g

मैदान पर फिर दिखेगा अख्तर-जयसूर्या का जलवा, सामने होंगे दुनिया भर के दिग्गज

नई दिल्लीसंन्यास ले चुके अंतरराष्ट्रीय क्रिकटरों की पेशेवर क्रिकेट लीग ‘’ ने गुरूवार को घोषणा की कि उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जो अगले महीने शुरुआती चरण में एशिया लायंस की टीम के लिए खेलेंगे। यह लीग तीन टीमों के बीच ओमान के अल अमीरात क्रिकेट स्टेडियम में खेली जायेगी। एशिया लायंस के अलावा अन्य दो टीमें भारत और शेष विश्व की होंगी। एशिया लायंस में अख्तर, शाहिद अफरीदी, जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, चामिंडा वास, रोमेश कालूवितर्णा, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद युसूफ, उमर गुल, यूनिस खान और असगर अफगान शामिल हैं। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री लीजेंड्स क्रिकेट लीग के आयुक्त हैं। उन्होंने कहा, ‘यह शीर्ष स्तर का रोमांचक क्रिकेट होगा। पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के एशियाई दिग्गज खिलाड़ी एक साथ मिलकर एक टीम में हैं, जिससे अन्य दो टीमों को निश्चित रूप से कड़ी चुनौती मिलेगी।’ उन्होंने कहा, ‘अफरीदी, मुरली, चामिंडा, शोएब मलिक सभी एक टीम में खेल रहे हैं, यह धमाल होगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qkVm1V

Under 19 Asia cup: भारत की शानदार शुरुआत, पहले मैच में यूएई को दी मात

दुबईहरनूर सिंह के शतक और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने बृहस्पतिवार को अंडर 19 एशिया कप के पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 154 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिए भेजी गई भारतीय टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाए। हरनूर ने 130 गेंद में 120 रन की पारी खेली जबकि कप्तान यश धुल ने 68 गेंद में 63 रन जोड़े। राजवर्धन हंगर्गेकर ने 23 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए। यूएई ने नौ गेंदबाजों को आजमाया, लेकिन भारत को बड़ा स्कोर बनाने से नहीं रोक सके। जवाब में मेजबान टीम 34.3 ओवर में 128 रन पर आउट हो गई। हंगर्गेकर ने तीन विकेट लिए जबकि गर्व सांगवान, विकी ओसवाल और कौशल तांबले को दो-दो विकेट मिले। भारत को अब शनिवार को पाकिस्तान से खेलना है। अन्य मैचों में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को चार विकेट से और श्रीलंका ने कुवैत को 274 रन से हराया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3H9FTZ4

SA दौरे से पहले पुजारा ने भरी हुंकार, कहा- हम दक्षिण अफ्रीकी पेसर्स से निबटने में सक्षम

सेंचुरियनबॉक्सिंग-डे टेस्ट से भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे का आगाज होगा। साउथ अफ्रीकी पिच पेस बोलिंग के लिए परफेक्ट होती है। ऐसे में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि भारतीय खिलाड़ी मूवमेंट से निपटने में सक्षम हैं। पुजारा ने कहा कि हाल में विदेशों में मिली जीत से भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है और इसका प्रभाव रविवार से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में दिखाई देगा। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें पुजारा ने कहा, ‘जब आप विदेश दौरे पर जाते हो तो आप जानते हो कि वहां तेजी और उछाल होगी और गेंद आखिरी क्षणों में मूव करेगी। भारत से बाहर तेज गेंदबाजों का सामना करना हमेशा बड़ी चुनौती होती है।’ पुजारा ने कहा, 'अधिकतर (भारतीय) खिलाड़ी पूर्व में दक्षिण अफ्रीका में खेल चुके हैं। यह एक अनुभवी टीम है और तैयारी की दृष्टि से हम जानते हैं कि हमसे क्या उम्मीद की जाती है। टीमें अपनी घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करती हैं और दक्षिण अफ्रीकी टीम भी अपवाद नहीं है। उनके पास सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है और सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक का सामना करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहा है।’ भारत ने साल की शुरुआत में चार मैचों की श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखी थी। इसके बाद उसने इंग्लैंड के खिलाफ उसकी धरती पर चार मैचों में 2-1 से बढ़त बना रखी थी। कोविड-19 संक्रमण के कारण इस श्रृंखला का पांचवां टेस्ट नहीं हो पाया था। पुजारा 2020 से निरंतर एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया में लगाया था। पिछली 10 पारियों में उन्होंने दो अर्धशतक लगाए, लेकिन वह जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीकी परिस्थितियों में कैसे बल्लेबाजी करनी होगी। उन्होंने कहा, ‘जब मैं 2011 में यहां आया था तो डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल अपने चरम पर थे। मैं 2013 और 2017 में भी यहां के दौरे पर आया और इसलिए जानता हूं कि यहां कैसे बल्लेबाजी करनी है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3eAyGW1

Wednesday, December 22, 2021

बदकिस्मत एजाज पटेल: पूरी टीम इंडिया को अकेले समेटा, फिर भी न्यूलीलैंड ने किया बाहर

दिल्लीपूरी टीम को अकेले अपने दम पर समेटना कोई साधारण बात नहीं। खासतौर पर भारतीय बैटिंग लाइनअप के खिलाफ पूरे 10 विकेट चटकाना। मगर ये कारनामा एजाज पटेल ने हाल ही में किया था। क्रिकेट इतिहास में पूरे 10 विकेट चटकाने वाले वह तीसरे बोलर बने थे। इस चमत्कारिक प्रदर्शन के बाद कोई दूसरी टीम उन्हें सिर-आंखों पर बिठा लेती। रातों-रात स्टार बना लेती। मगर न्यूजीलैंड ने ऐसा नहीं किया। न्यूजीलैंड को अगले साल की शुरुआत में बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। एक जनवरी से शुरू हो रही दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए बुधवार को न्यूजीलैंड टीम का ऐलान हुआ। जिसमें भारत के खिलाफ मुंबई में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 10 विकेट झटकने वाले स्टार स्पिनर एजाज पटेल को जगह नहीं मिली है। एजाज पटेल की जगह कीवी टीम ने रचिन रविंद्र और डैरिल मिचेल पर भरोसा जताया है। सिर्फ इतना ही नहीं न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन कोहनी की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम की अगुवाई टॉम लैथम करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज डिवोन कॉन्वे की चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड ने अपने 13 सदस्यीय दल में तेज गेंदबाजों को पूरी जगह दी है। इसमें पेसर टिम साऊदी, ट्रेंट बोल्ट, नील वैगनर, काइल जैमीसन और मैट हेनरी पेस बैटरी की कमान संभालेंगे और घरेलू हालातों का पूरा फायदा उठाएंगे। न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: टॉम लैथम (कप्तान), रोस टेलर, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, टिम साउथी, नील वैगनर, विल यंग।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3H6O1cQ

अस्पताल में पाकिस्तानी ओपनर आबिद अली, सीने में दर्द के बाद बाद हुई सर्जरी

कराचीपाकिस्तान के टेस्ट सलामी बल्लेबाज आबिद अली की एंजियोप्लास्टी की गई है, उन्हें कायदे आजम ट्रॉफी के मैच के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। हृदय रोग विशेषज्ञों ने कई परीक्षणों से पता लगाया कि आबिद ‘एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम’ से ग्रसित हैं जिसमें हृदय में रक्त के प्रवाह में अचानक कमी आती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने कहा, ‘उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है और एक नस में एक स्टेंट डाला गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले उन्हें एक और छोटी प्रक्रिया से गुजरना होगा।’ कायदे आजम ट्रॉफी में मध्य पंजाब की ओर से खैबर पखतूनख्वा टीम के खिलाफ खेल रहे आबिद ने दो बार सीने में दर्द और कंधे में परेशानी की शिकायत की, जिसके बाद उनकी टीम के मैनेजर अशरफ अली ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने और जांच कराने का फैसला किया। आबिद तब 61 रन पर खेल रहे थे। आबिद ने बुधवार को अस्पताल से अपने प्रशंसकों को संदेश भेजा कि वह ठीक हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ करने को कहा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mN7yYn

भले ही कोरोना के कितने भी केस आए, चलता रहेगा क्रिकेट! पाकिस्तान में कुछ भी हो सकता है

कराची ने कहा कि आगे से कोरोना संक्रमण के मामले के कारण कोई घरेलू श्रृंखला स्थगित या रद्द नहीं होगी क्योंकि क्रिकेट ने अब इस वायरस के साथ रहना सीख लिया है। पीसीबी अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा कि उन्होंने अब पाकिस्तान दौरा करने वाली टीमों के साथ करार करना शुरू कर दिया है कि कोरोना संक्रमण के इक्के-दुक्के मामलों से कोई श्रृंखला रद्द या स्थगित नहीं होगी। पूर्व टेस्ट कप्तान ने कहा कि पीसीबी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी श्रृंखला स्थगित करने के लिए तैयार हो गया है क्योंकि मेहमान टीम के आठ से नौ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ पॉजिटिव हैं। उन्होंने कहा, ‘कोरोना महामारी के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना अब हकीकत हो गया है। ऐसे में खिलाड़ियों या अधिकारियों में कुछ मामले आते हैं तो इससे श्रृंखला पर असर नहीं पड़ेगा।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3JfmVlY

मिशन सीरीज फतह: साउथ अफ्रीका में विराट कोहली क्यों हैं भारत की सबसे बड़ी उम्मीद

नई दिल्ली रंगभेद नीति के कारण साउथ अफ्रीका को 21 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट बिरादरी से बाहर कर दिया गया था। ऐसा तब हुआ जब उसके पास दुनिया की सबसे ताकतवर टीम थी। उसने क्रिकेट में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी ताकतवर टीम के छक्के छुड़ा दिए थे। 1975, 1979, 1983 और 1987 वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका के बिना खेले गए। 1992 में उसकी दोबारा वापसी हुई। वैसे साउथ अफ्रीका दौरा दुनिया की हर क्रिकेट टीम के लिए हमेशा से चैलेंजिग रहा है। पहली सीरीज जीत की तलाश में भारत नवंबर 1992 में भारत ने पहली बार साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। तब से लेकर अबतक टीम इंडिया प्रोटिज सरजमीं पर एक भी सीरीज नहीं जीत पाई है। सिर्फ भारत ही नहीं श्रीलंका को छोड़कर किसी भी एशियाई टीम को वहां सफलता हाथ नहीं लगी। अब 26 दिसंबर से तीन टेस्ट मैच की सीरीज की शुरुआत बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से होने वाली है। कप्तान अजहरुद्दीन से शुरू हुए इस सफर को मौजूदा कैप्टन कोहली एक सुखद अंत देकर छोड़ना चाहेंगे। गुरु द्रविड़ ने दिए कप्तान कोहली को मंत्र भारतीय टीम टेस्ट सीरीज जीतने के लिए जोहानिसबर्ग के हालातों से अनुकूल होने के साथ कड़ी मेनहत कर रही है। बीसीसीआई ने मंगलवार को टीम के दूसरे प्रैक्टिस सेशन की फोटोज पोस्ट कीं, जिसमें खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। एक लंबे अभ्यास सत्र में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों को कुछ स्पेशल टिप्स देते दिखाई दे रहे हैं। द्रविड़ ने पहले प्रशिक्षण सत्र में अच्छा अभ्यास पर जोर दिया था, इसके बाद सोमवार को उन्होंने विकेटकीपर ऋषभ पंत और साहा को विकेट के पीछे कुछ स्पेशल गुण सिखाए। घास वाली पिच पर कैसे खेंलेगे विराट जोहानिसबर्ग में 1400 मीटर की ऊंचाई पर बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली एक स्वेटर पहनकर अभ्यास सत्र मे हिस्सा लेने आए थे, जिसके बाद उन्हें द्रविड़ से बल्लेबाजी के टिप्स लेते हुए देखा गया। बाद में द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर को जसप्रीत बुमराह सहित भारतीय तेज गेंदबाजों के साथ बातचीत करते देखा गया, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया गया था। विराट को रास आती है SA में बल्लेबाजी साउथ अफ्रीका में सिर्फ दो ही भारतीय टेस्ट बल्लेबाजों की औसत 50 से ज्यादा है। पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली और दूसरे टीम के सीनियर बैटर अजिंक्य रहाणे। दोनों के अलावा क्रिकेट इतिहास में कोई भी हिंदुस्तानी दिग्गज प्रोटिज सरजमीं पर इतना शानदार खेल नहीं दिखा पाया है। कोहली जहां भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 64.6 की औसत से 517 रन बना चुके हैं तो साउथ अफ्रीका में उनके बल्ले से 55.8 की औसत से 558 रन निकले हैं। 2018 दौरे के हीरो थे विराट कोहली पिछले दौरे में विराट कोहली भारत के सर्वोच्च स्कोरर थे। इस दौरान उन्होंने छह पारियों में 47.66 की औसत से एक शतक और एक अर्धशतक भी जमाया था। वैसे तीन टेस्ट मैच की सीरीज के दौरान पूरा फोकस भारत के तेज गेंदबाजों पर ही होगा। द्रविड़ इस बात पर खास ध्यान देते नजर आए कि कैसे नेट्स में मोहम्मद सिराज और उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे हैं। सोमवार को, भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा था कि उनके खिलाड़ियों को उछाल वाली परिस्थितियों के लिए तैयार रहना होगा और सही क्षेत्रों पर हिट करने के लिए उन्हें अपनी तकनीक पर काम करना होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sqdV7w

टीम इंडिया की होप, बोलिंग की सबसे बड़ी तोप, इस खिलाड़ी से घबराया साउथ अफ्रीका

जोहानिसबर्गभारत 2018 के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट श्रृंखला खेलेगा। टीम को उस दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद भी 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। साउथ अफ्रीकी टीम में तब एबी डिविलियर्स, डेल स्टेन, फाफ डु प्लेसिस, हाशिम अमला और वर्नोन फिलेंडर जैसे अनुभवी खिलाड़ी थे, लेकिन मौजूदा टीम में उनमें से कोई भी नहीं है। बुमराह ने साउथ अफ्रीका में किया था डेब्यू दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर का मानना है कि विदेशी हालातों में भारतीय आक्रमण में काफी सुधार हुआ है और जसप्रीत बुमराह उनके घरेलू माहौल में तेज गेंदबाजों की मददगार पिचों का फायदा उठाने में सक्षम है। बुमराह ने उस श्रृंखला में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टॉप बोलर्स में से एक हैं। बुमराह को बताया वर्ल्ड क्लास बोलर एल्गर ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बुमराह के खतरनाक को मानते हुए कहा कि उनकी टीम के लिए पूरी भारतीय आक्रमण का सामना करना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘वह (बुमराह) विश्वस्तरीय गेंदबाज हैं। अगर कोई एक गेंदबाज है जो दक्षिण अफ्रीका की परिस्थितियों का अच्छी तरह से फायदा उठा सकता है, तो वह बुमराह ही होगा, लेकिन हम एक खिलाड़ी पर पर ध्यान केंद्रित नहीं करते। समग्र रूप से भारत एक मजबूत टीम है।’ नॉर्किया टेस्ट सीरीज से बाहर दक्षिण अफ्रीका को श्रृंखला के शुरुआती मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। उनके मुख्य गेंदबाज एनरिक नॉर्किया चोट के कारण बाहर हो गए हैं। कागिसो रबाडा, डुआने ओलिवर के साथ गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करेंगे । वह ब्रिटेन के साथ कोलपैक करार की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने के लिए लौट आए हैं। टीम में लुंगी एनगिडी भी होंगे। कमजोर लग रही साउथ अफ्रीका की बैटिंग टीम की बल्लेबाजी क्रम में अनुभवहीनता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘पेशेवर क्रिकेट आपके लिए मौके को भुनाने के बारे में है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो दूसरे खिलाड़ी जगह लेने के लिए तैयार है। लेकिन दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना हमेशा कठिन होता है। उनके पास बहुत मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है और हम इससे वाकिफ हैं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3EgaT88

Vijay Hazare Trophy 2021: शाहरुख खान का सुपर शो, सेमीफाइनल में तमिलनाडु और हिमाचल

जयपुरसलामी बल्लेबाज एन जगदीशन के शतक और तेज गेंदबाज रघुपति सिलामबरासन के चार विकेट की मदद से तमिलनाडु ने मंगलवार को कर्नाटक को 151 रन से करारी शिकस्त देकर विजय हजारे ट्रॉफी वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तमिलनाडु ने इस मैच में शुरू से आखिर तक दबदबा बनाए रखा। उसने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 354 रन का विशाल स्कोर बनाया और उसके बाद कर्नाटक को 39 ओवर में 203 रन पर समेट दिया। तमिलनाडु की पारी का आकर्षण जगदीशन के 102 रन रहे जिसके लिए, उन्होंने 101 गेंदें खेली तथा नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने बाबा अपराजित (13) के जल्दी आउट हो जाने के बाद आर साई किशोर (61) के साथ दूसरे विकेट के लिये 147 रन की साझेदारी की। शाहरुख खान का सुपर शो अंतिम ओवरों में शाहरूख खान ने 39 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक ने 44 और बाबा इंद्रजीत ने 31 रन का योगदान दिया। कर्नाटक की तरफ से लेग स्पिनर प्रवीण दुबे ने 67 रन देकर तीन जबकि तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने 57 रन देकर दो विकेट लिए। पडिक्कल लगातार दूसरे मैच में फेल कर्नाटक के लिए श्रीनिवास शरत ने सर्वाधिक 43 रन बनाये जबकि अभिनव मनोहर ने 34 रन का योगदान दिया। देवदत्त पडिक्कल लगातार दूसरे मैच में नाकाम रहे और पारी के दूसरे ओवर में ही बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कर्नाटक ने इसके बाद भी नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। कप्तान मनीष पांडे (नौ) जब आउट हुए तो स्कोर चार विकेट 74 रन हो गया। उसकी टीम इन शुरुआती झटकों से आखिर तक नहीं उबर पाई। हिमाचल भी सेमीफाइनल में पहुंचा सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा एक रन से शतक से चूक गए, लेकिन उनके और निखिल गंगटा के बीच दूसरे विकेट की शतकीय साझेदारी की बदौलत हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उत्तर प्रदेश के 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हिमाचल ने प्रशांत की 141 गेंद में 10 चौकों और दो छक्कों से 99 रन की पारी के अलावा निखिल (58 रन, 59 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के) के साथ उनकी 122 रन की साझेदारी की बदौलत 27 गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 208 रन बनाकर जीत दर्ज की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3sqnB1O

मैं गेल को सिर्फ सोशल मीडिया के बारे में सिखा सकता हूं, वसीम जाफर ने ऐसा क्यों कहा

नई दिल्ली पूर्व भारतीय क्रिकेट स्टार वसीम जाफर को सोशल मीडिया पर मजाकिया पोस्ट करने के लिए उतना ही जाना जाता है, जितना कि भारत के लिए उनकी मैच जिताने वाली पारी के लिए। आमतौर पर क्रिकेटर के ट्वीट और मीम्स का सोशल मीडिया पर हमेशा से प्रशंसकों को इंतजार रहता है। उनके कई पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जाफर ने अपनी ऑनलाइन गतिविधियों के बारे में बताया है। जाफर ने कहा, ‘मैं हमेशा मैदान पर एक गंभीर खिलाड़ी रहा हूं और मैं स्वभाव से अंतर्मुखी रहा हूं, लेकिन सोशल मीडिया ने मुझे अपने अंदर के एक और टैलेंट को निखारने का मौका दिया है। उम्मीद है कि यह लोगों को पसंद आएगा।’ ऑनलाइन बातचीत के दौरान, जब एक प्रशंसक ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल को कोचिंग देने के उनके अनुभव के बारे में पूछा, तो जाफर ने एक अलग अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘टी-20 बल्लेबाजी के बारे में बहुत कुछ नहीं है जो मैं उसे सिखा सकता हूं, वह एक महान खिलाड़ी है। मैं उन्हें केवल सोशल मीडिया पर मजाक करने के बारे में सिखा सकता हूं।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3mnI9nO

टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर की लड़ाई, क्या जगह बचा पाएंगे पुजारा और रहाणे?

नई दिल्लीभारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होने जा रही है। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में टीम मैनेजमेंट के सामने हालात के मुताबिक एक मजबूत इलेवन उतारने की बड़ी चुनौती होगी। बैटिंग के विकल्प के लिए हनुमा विहारी भी मजबूत दावेदार होंगे, जो भारत की 'ए' टीम के साथ साउथ अफ्रीका का हाल ही में दौरा कर चुके हैं। कुल मिलाकर भारतीय प्लेइंग इलेवन में नंबर पांच और सात की पोजिशन के लिए टीम मैनेजमेंट को काफी माथापच्ची करनी होगी। जडेजा का चाहिए विकल्पबीसीसीआई डॉट टीवी द्वारा पोस्ट किए गए एक संक्षिप्त वीडियो में हेड कोच राहुल द्रविड़ ने मुख्य पिच पर अभ्यास से होने वाले फायदे का जिक्र किया था जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने घसियाली पिच पर अभ्यास के बारे में बात की थी। रणनीतिक तौर पर कोहली को आक्रामक कप्तान माना जाता है और वह पांच गेंदबाजों के साथ टेस्ट मैचों में उतरना पसंद करते हैं। लेफ्टी रविंद्र जडेजा सातवें नंबर पर बैटिंग का शानदार विकल्प देते हैं, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में शार्दुल यह जिम्मेदारी उठा सकते हैं। पांच बोलर्स होंगे जरूरीटीम में चार बोलर्स की जगह लगभग तय है जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, अश्विन और मोहम्मद सिराज का नाम आता है। मौजूदा लय को देखते हुए ईशांत को सिराज की जगह तरजीह मिलना मुश्किल है। सेंचुरियन एक ऐसी जगह है जो समुद्र तल से 1300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यहां बोलर जल्दी थक सकते हैं और चार गेंदबाजों के मामले में उनके थकने की संभावना अधिक होगी। विहारी की भी दावेदारी एक अतिरिक्त बल्लेबाज के मामले में विहारी के मुकाबले अनुभवी रहाणे की दावेदारी अधिक मजबूत होगी। विहारी भारत में खेली गई न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे। वह ए टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर आए थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ तीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं जिसमें क्रमश: 54, 72 नाबाद और 63 का स्कोर शामिल है। रहाणे को हालांकि अपनी योग्यता साबित करने के लिए एक और मौका मिल सकता है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yI21qy

कोरोना पॉजिटिव हुए राफेल नडाल, विंबलडन-ओलिंपिक और US ओपन तक में नहीं लिया था भाग

मैड्रिडस्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल अबुधाबी में एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट में भाग लेने के बाद कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव आए हैं। नडाल ने सोमवार को ट्वीट कर इस जानकारी को साझा करते हुए बताया कि उनका पॉजिटिव नतीजा स्पेन पहुंचने के बाद पीसीआर जांच में आया है। नडाल ने कहा कि फिलहाल वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं लेकिन उन्हें धीरे-धीरे स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। वह फिलहाल अपने घर में पृथकवास में है और उनके संपर्क में आने वाले लोगों को इसकी जानकारी दे दी गई है। नडाल के संपर्क में आने वालों में स्पेन के पूर्व सम्राट जुआन कार्लोस भी शामिल हैं। वह पिछले साल वित्तीय घोटालों के आरोपों के बाद से संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं। स्पेन के एल मुंडो अखबार के मुताबिक, नडाल और 83 साल के कार्लोस की एक साथ तस्वीरें प्रकाशित की, इस तस्वीर में दोनों मास्क के बिना दिख रहे हैं। नडाल ने कहा कि दौरे पर हर दो दिनों में उनका परीक्षण किया गया था और शनिवार से पहले सभी के परिणाम नेगेटिव आए थे। नडाल ने कहा कि वायरस के चपेट में आने के बाद उन्हें अपने खेल कार्यक्रम के साथ लचीला रूख अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि वह अपनी स्थिति के आधार पर आगामी कार्यक्रम का विश्लेषण करेंगे। नडाल चोट के कारण लंबे समय से प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं। उन्होंने विम्बलडन, तोक्यो ओलिंपिक और अमेरिकी ओपन में भी भाग नहीं लिया था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3yI892d

लव स्टोरी के 14 साल- साक्षी ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर कहा, 'जब वी मेट'

नई दिल्ली महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं आई है। धोनी भारत के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में शामिल हैं। 4 जुलाई 2010 को धोनी ने साक्षी से शादी कर ली थी। इसके बाद फैंस ने साक्षी को भी बहुत प्यार दिया। ये दोनों भारतीय क्रिकेट के पावर कपल बन गए। कई बार यह जोड़ी सोशल मीडिया पर कई फैंस के लिए 'कपल गोल' देती रहती है। पूर्व भारतीय कप्तान धोनी हालांकि ज्यादा लोगों से मिलते-जुलते नहीं हैं। इसके साथ ही सार्वजनिक जगहों पर भी वह बहुत कम नजर आते हैं। वहीं दूसरी ओर साक्षी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। वह लगातार सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। उन्हीं के सोशल मीडिया हैंडल्स पर धोनी की झलक दिखती रहती है। इस पावर कपल को एक-दूसरे को जानते हुए आज 14 साल हो गए हैं। ने इंस्टाग्राम पर अपनी और माही की एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस पर उन्होंने कैप्शन दिया है- 'एक-दूसरे को जानने के 14 साल पूरे होने की मुबारक 📱! #december #jabwemet' इन दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब धोनी एक होटल में ठहरे थे। साक्षी की धोनी से मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि धोनी ने उसी कॉमन फ्रेंड से साक्षी का नंबर लिया था और इसके बाद दोनों डेट करने लग गए। धोनी और साक्षी की शादी के पांच साल बाद एक बिटिया हुई जिसका नाम जीवा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30K42pM

किदांबी श्रीकांत ने रचा इतिहास, वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने

स्पेन भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने हमवतन लक्ष्य से को 17-21, 21-14 और 21-17 से हराकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में किदांबी पहला गेम हारे लेकिन बाकी दो गेम जीतकर वह खिताबी मुकाबले में पहुंचे। पुरुष एकल के फाइनल में पहुंचने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। शनिवार को स्पेन के हुएलावे में हुए मुकाबले में श्रीकांत ने कमाल का खेल दिखाया। दुनिया के पूर्व नंबर वन खिलाड़ी ने दमदार वापसी की। वह पहला गेम 17-21 से हार गए थे। लेकिन 69 मिनट तक चले मुकाबले में अंत में वह विजेता बनकर सामने आए। आखिरी गेम तक दोनों में कड़ा मुकाबला चल रहा था। लेकिन सेन ने अहम मौकों पर कुछ गलतियां कीं जिसका खमियाजा उन्होंने भुगता। लक्ष्य सेन को ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। यह उनकी पहली ही वर्ल्ड चैंपियनशिप थी। 20 वर्षीय लक्ष्य सेन ने शुरुआत अच्छी की और पहले गेम में 11-8 की बढ़त बना ली। लेकिन किदांबी ने वापसी की और एक समय पर स्कोर 17-17 हो गया था। हालांकि सेन ने यहां चूक नहीं की और 12वीं वरीयता प्राप्त किदांबी को गलतियां करने पर मजबूर किया। किदांबी उस दबाव को झेल नहीं पाए और पहला गेम सेन ने 21-17 से जीत लिया। दूसरे गेम में भी लक्ष्य आगे चल रहे थे। और ऐसा लग रहा था कि सीनियर किदांबी का सफर समाप्त होने वाला है। सेन एक वक्त पर 8-4 से आगे थे। लेकिन यहां से किदांबी ने लय पकड़नी शुरू की। लक्ष्य की कुछ गलतियों ने उनका काम आसान किया। ब्रेक तक किदांबी 11-9 से आगे थे। किदांबी रफ्तार पकड़ते गए और उन्होंने अपनी बढ़त 16-12 कर ली। सेन ने वापसी की कोशिश की लेकिन किदांबी ने पकड़ ढीली नहीं होने दी और गेम 21-14 से अपने नाम कर लिया। अब मैच निर्णायक गेम में पहुंच गया था। दोनों के बीच कड़ा मुकाबला था। स्कोर लाइन 7-7 थी। दोनों के बीच कमाल की रैलियां हो रही थीं। लेकिन ब्रेक तक लक्ष्य सेन 11-8 से आगे थे। पर मैच अभी पलटना बाकी था। छोर बदले जाने के बाद श्रीकांत ने दमदार खेल दिखाया और स्कोर को पहले 13-13 से बराबर किया और जल्द ही बढ़त हासिल करते हुए स्कोर को 19-16 से अपने पक्ष में कर लिया। आखिर में उन्होंने खुद पर संयम रखा और मैच अपने नाम कर लिया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3p98M1s

BWF World Championship 2021 Highlights: Kidambi Srikanth beats Lakshya Sen 17-21, 21-14, 21-17

00:12 (IST)

That’s it from us in our coverage of the BWF World Championships men’s singles semi-final between Kidambi Srikanth and Lakshya Sen, with the two Indians producing a contest for the ages that resulted in the former taking the match into a decider after conceding the first game, and then going on to book his place in the final.

Srikanth now faces the winner of the other semi-final between Anders Antonsen and Loh Kean Yew, which takes place later tonight. See you all tomorrow!

00:06 (IST)

With this victory, Srikanth also becomes the third Indian to reach the final of a singles competition, and the first in the men’s category, after PV Sindhu (2017, 2018 and 2019) and Saina Nehwal (2015).

He is now one step away from becoming only the second Indian after Sindhu to win a gold medal at the World Championships.

00:03 (IST)

Certainly an opinion that will be shared by many an Indian badminton fan
 

00:02 (IST)

Lovely little touch towards the end between these two

23:53 (IST)

Lakshya certainly has marked himself as one for the future

23:50 (IST)

An absolute humdinger of a contest that turned out to be

23:47 (IST)

SRIKANTH WINS! Kidambi Srikanth beats Lakshya Sen 17-21, 21-14, 21-17!

He becomes the first Indian to reach the final of the men's singles event in the BWF World Championships! Both players collapse on the floor at the end of what turned out to be an exhilerating semi-final — the first of the two men's last-four clashes on Day 7! The two Indians hug it out at the net before leaving the court.

23:45 (IST)

Game 3: Srikanth Kidambi 19-16 Lakshya Sen


Srikanth now has a three-point cushion, having won nine of the last 12 points. He’s on the verge of history!

23:42 (IST)

Game 3: Srikanth Kidambi 15-15 Lakshya Sen


Srikanth draws level with Sen as he cramps the latter for room with a couple of well-aimed smashes. This is starting to get tense towards the business end of the semi-final.

23:38 (IST)

Game 3: Srikanth Kidambi 10-12 Lakshya Sen


Srikanth grabs a couple of points before going for an unsuccessful challenge for a wide shot that was well outside the side line. That's one unsuccessful challenge each for the two contestants.

23:32 (IST)

Game 3: Srikanth Kidambi 8-11 Lakshya Sen


Sen certainly has shown heart so far in the final game. Despite showing signs of exhaustion early on, Sen soldiered on and now has a three-point advantage at the mid-game interval.

23:27 (IST)

Game 3: Srikanth Kidambi 6-6 Lakshya Sen


Sen musters up the strength to jump ahead of his senior compatriot by a point, allows the latter to draw level at six-all after hitting one to the net.

23:24 (IST)

Not wanting to give the momentum away

23:23 (IST)

Has been an impressive debut tournament for Sen

23:22 (IST)

Game 3: Srikanth Kidambi 3-1 Lakshya Sen


Another long rally between the pair, with Sen starting to show signs of getting tired now. Srikanth, looking increasingly settle both physically and mentally, grabs an early two-point lead.

23:19 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 21-14 Lakshya Sen


SRIKANTH BOUNCES BACK TO LEVEL THE CONTEST 1-1! We have a cracker of a contest at the moment between the two Indians. From a two-point advantage at the halfway stage, it's been a one-way traffic in favour of the Andhra shuttler all the way.

23:16 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 17-14 Lakshya Sen


Srikanth stretches the lead to three now after a long smash that is too quick for Sen to react. Will he close it out from here?

23:14 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 14-12 Lakshya Sen


Challenge taken by Lakshya Sen after the shuttlecock appears to land just outside the baseline. Review confirms that it is indeed missing the line. So that's one unsuccessful review, with one remaining

23:13 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 11-9 Lakshya Sen


Srikanth has seven of the last eight points now, grabbing a two-point lead at the mid-game interval, and the momentum has shifted in Srikanth's favour!

23:07 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 9-9 Lakshya Sen


Some impressive net play between the two, and Srikanth manages to deflect one out of Lakshya’s reach after a short rally to draw level. This is getting interesting now.

23:05 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 6-8 Lakshya Sen


Another impressive rally between the two, with the two engaging in a series of rapid-fire returns before Sen loops one up that is met with a decisive smash from Srikanth. Sen still has the two-point advantage

23:03 (IST)

Game 2: Srikanth Kidambi 4-6 Lakshya Sen


The start to the second game has been just as electric as the first one so far following a quick beverage and change of racquet along with a change of ends for the pair. However, it’s Sen who leads by two points.

22:58 (IST)

Srikanth Kidambi 17-21 Lakshya Sen


Lakshya Sen wins Game 1, and has one foot in the men’s singles final. Impressive comeback by the youngster after conceding the lead early on. Srikanth managed to level it with an intense rally at 16-16, but Sen held his nerve and maintained the pressure on his more senior opponent to clinch the opening game.

22:55 (IST)

Srikanth Kidambi 16-16 Lakshya Sen  


Superb little rally between the two Indians, with Srikanth drawing level towards the closing stages of Game 1 as Sen ends up hitting the shuttle to the net.

22:52 (IST)

Srikanth Kidambi 12-15 Lakshya Sen  


Lakshya’s starting to surge ahead at the moment, and is starting to look more in control.

22:53 (IST)

Srikanth Kidambi 11-15 Lakshya Sen  


Lakshya’s starting to surge ahead at the moment, and is starting to look more in control.

22:48 (IST)

Srikanth Kidambi 8-11 Lakshya Sen  


After playing catch-up for the most part so far, Lakshya surges ahead to grab a three-point advantage in the mid-game interval. Momentum with youngster at the moment.

22:46 (IST)

Some match up this is

22:44 (IST)

Srikanth Kidambi 6-6 Lakshya Sen  


Has been a see-saw battle between Srikanth and the tournament debutant Lakshya so far, with the latter drawing level after an intense rally. Serve currently with Lakshya.

22:41 (IST)

Srikanth Kidambi 2-2 Lakshya Sen

Srikanth serves and grabs the first two points, with Lakshya drawing level soon after.

22:38 (IST)

This is the first time Lakshya Sen and Kidambi Srikanth are meeting in an international fixture. The all-Indian encounter, the eighth of the 10 matches scheduled on Day 7, is about to begin now.

Lakshya wins the coin toss, and he picks an end. Srikanth Kidambi to serve

22:15 (IST)

Earlier, PV Sindhu and HS Prannoy came close to confirming another couple of medals for India in the ongoing world championships.

— Sindhu, the 2019 gold medallist who has accounted for half of India's 10 medals till date, lost to Tai Tzu-ying 21-17, 21-13.

— Prannoy also suffered a straight-games defeat, losing to Loh Kean Yew (21-14, 21-12).

22:00 (IST)

Kidambi Srikanth’s road to the semis

— beat Pablo Abian 21-12, 21-16

— beat Li Shi Feng 15-21, 21-18, 21-17

— beat Lu Guang Zu 21-10, 21-15

— beat Mark Callow (quarter-final) 21-8, 21-7

21:45 (IST)

Lakshya Sen’s road to the semis

— beat Max Weisskirchen via walkover

— beat Kenta Nishimoto 22-20, 15-21, 21-18

— beat Kevin Cordon 21-13, 21-8

— beat Zhao Jun Peng (quarter-final) 21-15, 15-21, 22-20

21:30 (IST)

BAI had earlier wished the two Indian shuttlers luck in the build-up to their clash

21:15 (IST)

Only two Indian shuttlers have won a medal at the BWF World Championships men's singles in the past — Prakash Padukone in 1983 and B Sai Praneeth in 2019, both bronze. After tonight, one of either Lakshya or Srikanth stands the chance of becoming the first ever to win a gold or silver in the category

21:00 (IST)

Hello and welcome to our live coverage of the much-awaited semi-final meeting between Lakshya Sen and Kidambi Srikanth, both of whom are assured a medal in the ongoing BWF World Championships in Huelva, Spain. The winner of this game will then compete against the winner of the other men's singles semi-final Anders Antonsen and Loh Kean Yew in the gold medal match on Sunday.

Preview: India, on Friday, were assured of two medals at the ongoing BWF World Championships 2021 in Huelva, Spain after ace shuttler Kidambi Srikanth and young Lakshya Sen advanced to the semi-finals of the tournament, eventually setting up what promises to be a thrilling all-Indian last four clash between the duo.

However, it was the end of PV Sindhu’s campaign as she failed to defend the title she won in 2019, losing to Tai Tzu Ying 17-21, 13-21 in the quarter-finals.

While Srikanth had it easy against Dutch shuttler Mark Caljouw, winning the contest 21-8, 21-7, Lakshya was made to work hard before overcoming Zhao Junpeng with a scoreline of 21-15, 15-21, 22-20.

Only two other men have won medals at the World Championships — Prakash Padukone (1983, bronze), and B Sai Praneeth (2019, bronze). And come Saturday, there will be an Indian man in the finals of the World Championships courtesy the result of Srikanth-Lakshya contest.

Let’s take a look at when and where to watch Kidambi Srikanth vs Lakshya Sen match:

When is the semi-final between Kidambi Srikanth and Lakshya Sen? 

The semi-final between Kidambi Srikanth and Lakshya Sen will take place on 18 December, Saturday.

Where is the semi-final between Kidambi Srikanth and Lakshya Sen? 

The semi-final between Kidambi Srikanth and Lakshya Sen will be held at Huelva, Spain.

What time does the match start? 

The day's matches are scheduled to start from 2.30 pm IST.

How can I follow the match? 

The match will be telecast on Star Sports Network, with LIVE streaming on Disney + Hotstar. You can also follow LIVE updates on Firstpost.com.

Read all the Latest NewsTrending NewsCricket NewsBollywood News,
India News and Entertainment News here. Follow us on FacebookTwitter and Instagram



from Firstpost Sports Latest News https://ift.tt/3FeMhOf